एक्सप्लोरर

Bharatpur News: जालोर में दलित छात्र की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, भरतपुर में बसपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Rajasthan News: भरतपुर जिले में भी जालौर के शिक्षक द्वारा की गई दलित छात्र की पिटाई और उसकी मौत का मामला जोर पकड़ता जा रहा है. भरतपुर में बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

Jalore Dalit Student Death: राजस्थान के भरतपुर जिले में भी जालौर के शिक्षक द्वारा की गई दलित छात्र की पिटाई और उसकी मौत का मामला जोर पकड़ता जा रहा है. भरतपुर में बसपा कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी शिक्षक छैल सिंह को फांसी देने की मांग की. बसपा कार्यकर्ताओं ने दलित समाज के राजस्थान से सांसद और विधायकों पर इस घटना को लेकर समाज का साथ नहीं देने का आरोप भी लगाया.

कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस विधायक पाना राम जो दलित समाज से हैं उन्होंने इस घटना से आहत होकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश में ऐसे अनेक विधायक और सांसद हैं जो दलित समाज से हैं मगर फिर भी चुप बैठे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने दलित समाज के विधायक अमर सिंह जाटव जो बयाना से कांग्रेस विधायक हैं और कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की.

क्या कहा बसपा जिलाध्यक्ष ने 

भरतपुर से बसपा के जिलाध्यक्ष मोती सिंह ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस की सरकार और अशोक गहलोत के शासन में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं. जिलाध्यक्ष मोती सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनावों में बसपा पार्टी के टिकिट पर जीत कर गये 6 विधायकों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारे बसपा पार्टी के छह विधायक कांग्रेस सरकार में शामिल हो गए हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तलवे चाट रहे हैं. जब जरूरत होती है तो उनको समाज याद आता है.

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से जालौर में मटके से पानी पीने पर उच्च जाति के शिक्षक ने दलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी यह शर्मनाक है. बसपा जिलाध्यक्ष मोती सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि दलित समाज से आने वाले सभी विधायक और सांसद यह सुन लें कि आने वाले दिनों में उनको क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा.

Ashok Gehlot Gujarat Visit: आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे CM अशोक गहलोत, मिली है ये बड़ी जिम्मेदारी

Rajsathn Politics : अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर फिर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर दी यह नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget