एक्सप्लोरर

उदयपुर से जल्द दौड़ेगी गौरव भारत ट्रेन, राम मंदिर समेत इन जगहों की कर सकेंगे सैर, जानें पूरा शेड्यूल

Bharat Gaurav Train News: इस समर वेकेशन में रेलवे ने यात्रियों के लिए उदयपुर से ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह लग्जरी ट्रेन भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी.

Bharat Gaurav Train: गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं. गर्मी के मौसम लोग फैमिली के साथ घूमने जाने का प्लान करते हैं. इस दौरान लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. ऐसे में रेलवे ने समर वेकेशन में यात्रियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए लगातार स्पेशल ट्रेनों के संचानल की जानकारी साझा कर रहा है. 

इसी क्रम में रेलवे ने समर वेकेशन में उदयपुर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा हैं. इसके तहत उदयपुर से दो भारत गौरव ट्रेनें चलेंगी. इन दोनों ट्रेनों के जरिये यात्री 12-12 दिनों की धार्मिक यात्राएं कर सकेंगे. यह ट्रेन सभी सुख सुविधा से लैस होगी. 

यह ट्रेन 12 दिनों के सफर के दौरान अयोध्या से लेकर दक्षिण तक के कई महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों की सैर कराएगी. दोनों ट्रेनें मई माह के पहले हफ्ते और माह के मध्य में सफर पर रवाना होगी. इससे पहले भी रेलवे ने लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की जानकारी सांझा की थी. जिसमें कुछ चली और कुछ अब चलेंगी. 

3 और 17 को उदयपुर से होगी रवाना
आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 3 मई को उदयपुर से रवाना होगी. यह दक्षिण भारत के कई महत्वपूर्ण स्थानों की सैर कराएगी. यह ट्रेन 3 मई को उदयपुर से रवाना होगी और 14 मई तक कई मुख्य स्थानों को कवर करेगी. इसके तहत रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन जैसी जगहों पर जाएगी.

इसके अलावा दूसरी भारत गौरव ट्रेन 17 मई को उदयपुर स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन भी 12 दिनों तक यात्रियों को देश के कोने-कोने की सैर कराएगी. उदयपुर चलने वाली यह ट्रेन जगन्नाथ धाम, कोणार्क सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कोलकाता का कालीघाट, बाबा वैद्यनाथ, गया में महाबोधी और विष्णुपद मंदिर, गंगा आरती, अयोध्या स्तिथ राम मंदिर के दर्शन कराएगी. 

इतना देना होगा किराया
रिपोर्ट के अनुसार आईआरसीटीसी ने इसके लिए किराया भी तय कर दिया है. यात्रा को स्टैंडर्ड और कंफर्ट दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. स्टैंडर्ड कैटेगरी के तहत यात्रियों को घूमने के लिए 26 हजार रुपये अदा करने होंगे. इसमें एसी युक्त ट्रेन, नॉन एसी आवास सुविधा और नॉन एसी बसें शामिल हैं.

इस ट्रेन में दूसरी श्रेणी के टिकट की बात करें तो कंफर्ट श्रेणी में करीब 32 हजार रुपये किराया लगेगा. इसमें सभी ट्रांस्पोर्टेशन एसी युक्त होंगे. जिसमें एसी ट्रेन, एसी बस और एसी आवास सुविधा शामिल है. ट्रेन में थर्ड एसी भी होगा. इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए PM मोदी ने दिए 3 मंत्र, 'वागड़ के लिए मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget