एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अलर्ट राजस्थान सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने की कानून- व्यवस्था की समीक्षा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.

Pahalgam Terror Attack On Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रदेश में सभी जगह माकूल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक विशेष सतर्कता बरतते हुए अपने जिलों में कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें. 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते जिलों में विशेष सजगता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ निरंतर तालमेल बनाते हुए काम करें.

छोटी से छोटी घटना को भी लें गंभीरता से
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि छोटी से छोटी घटना और सूचना को गंभीरता से लिया जाए और तत्काल उच्चाधिकारियों को अपडेट  कराया जाए. इस संबंध में कानून-व्यवस्था को लेकर गृह विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की कड़ाई से व अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि एडीजी रेंज प्रभारी जिला प्रशासन एवं पुलिस से नियमित संपर्क में रहें तथा अपनी प्रभार वाली रेंज का दौरा भी करें.

सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हो पर्याप्त पुलिस जाप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाप्ता नियोजित करते हुए विशेष निगरानी की जाए. जिससे कि पर्यटकों एवं आमजन के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके. उन्होंने निर्देश दिए कि होटल, धर्मशाला जैसे स्थानों की लगातार चैकिंग की जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों को समय रहते चिह्नित किया जा सके.

सोशल मीडिया पर रखी जाए गहन निगरानी
भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर गहन निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि भ्रामक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती बरती जाए. साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सही सूचना प्रसारित की जाए तथा भ्रामक सूचना फैलाने वालों व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करें.

पहलगाम आतंकी घटना से देश स्तब्ध
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला निंदनीय एवं कायरतापूर्ण घटना है तथा इससे पूरा देश स्तब्ध है. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा बीच में छोड़कर वापस भारत लौट आए हैं एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है. उन्होंने कहा कि इस जघन्य हमले को अंजाम देने वाला कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों से बच नहीं पाएगा. 

मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. सीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वाले जयपुर निवासी स्व. नीरज उदवानी के परिजनों से फोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त की.

बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित गृह विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. वहीं संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वीसी के माध्यम से जुड़े.

इसे भी पढ़ें: जोधपुर के खिंदाकौर में मधुमक्खियों ने बोला हमला, शव यात्रा लेकर जा रहे लोगों की हालत हुई खराब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget