एक्सप्लोरर

Rajasthan सहित कई राज्यों में बीयर की किल्लत से लोग परेशान, जानें इसके पीछे का कारण 

Jodhpur News: राजस्थान में बीयर की किल्लत बढ़ गई है. जोधपुर लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि मार्च से शराब को लेकर नई नीति लागू हुई है तभी से बाजार से बीयर गायब हो चुकी है.

Rajasthan Beer Shortage: राजस्थान (Rajasthan) सहित कई राज्यों में बीयर (Beer) की किल्लत बढ़ गई है. इस बार गर्मी (Summer) में हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं. गर्मी की जल्द शुरुआत होने से तेज चिल्लाती धूप के चलते मांग (Demand) भी बढ़ गई है. प्रतिबंधित सप्लाई के कारण शराब की दुकानों पर अब बीयर की किल्लत हो चुकी है और कई वजहों से अधिकांश लोकप्रिय ब्रांड की बीयर दुकानों से आउट ऑफ स्टॉक हो गई हैं. सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि ऐसी स्थिति जुलाई तक रहने की संभावना है.

बाजार से बीयर गायब हो चुकी है
राजस्थान में गर्मी की शुरुआत होते ही बीयर की किल्लत बढ़ गई है. जोधपुर लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि इस मार्च से शराब को लेकर नई नीति लागू हुई है तभी से बाजार से बीयर गायब हो चुकी है. गारंटी ड्यूटी की नीति पर हम लोगों ने दुकानें ली हैं लेकिन हमारे ऊपर टारगेट पूरा करने का तो काफी दबाव है. माल ही उपलब्ध नहीं है जिसके चलते ड्यूटी कट रही है तो हमको पेनल्टी के साथ उसको भरना पड़ रहा है. इस मामले में सबसे बड़ी परेशानी ये है कि सरकार के अधिकारी और कंपनियों के अधिकारियों के बीच सामंजस्य नहीं हो रहा है. सेटलमेंट को लेकर प्रॉब्लम चल रही है जिसके चलते बाजार में बीयर नदारद है और इसका नुकसान आम शराब का दुकानदार झेल रहा है. 

परेशान हो रहे हैं दुकानदार और ठेकेदार 
जोधपुर लिकर एसोसिएशन के सचिव राजेश मेवाड़ा ने बताया कि इस वर्ष मार्च से ही शॉर्टेज है जिसके कारण बाजार में बीयर उपलब्धि ही नहीं है. कहीं ना कहीं ये दुकानदारों को ब्लैकमेल करने या काला बाजार के लिए किया जा रहा है. राजस्थान में प्रति महीने 50 लाख कैरेट बीयर की मांग रहती है. जोधपुर की बात करें तो प्रतिदिन 6000 कैरेट बीयर की मांग रहती है. मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे दुकानदार और ठेकेदार परेशान हो रहे हैं.

दिल्ली में भी है किल्लत 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी में बीयर की जबरदस्त किल्लत है. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) के महानिदेशक विनोद गिरी ने एबीपी न्यूज से कहा कि इस साल बीयर की मांग में पिछले वर्षों की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. मार्च में गर्मी जल्दी शुरू होने के कारण इस बार मांग अचानक बढ़ गई है. जिन राज्यों में डिस्टिलरी स्थित हैं, वो निर्माताओं को दूसरे राज्यों में बीयर निर्यात करने से पहले घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कहते हैं. दिल्ली में कोई डिस्टिलरी नहीं है और इसकी आपूर्ति राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और जम्मू से होती है. प्रतिबंधित आपूर्ति के कारण, उपलब्धता कम है.

ये भी पढ़ें:

Udaipur के बांसवाड़ा में खुलेगा पहला वैदिक गुरुकुल, इस यूनिवर्सिटी में प्राचीन और आधुनिक संगम से दी जाएगी छात्रों को शिक्षा

RSMSSB Exams 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया साल 2022-23 का कैलेंडर, जानें- किस तारीख पर होगा कौन सा एग्जाम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न
बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न
राजस्थान: पंचायत चुनाव बनेगा विधानसभा का सेमीफाइनल? कांग्रेस ने कसी कमर
राजस्थान: पंचायत चुनाव बनेगा विधानसभा का सेमीफाइनल? कांग्रेस ने कसी कमर

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर
Asian Games 2026 Day 15 Live Update: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
LIVE: जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, कुछ देर में शुरू होगा हॉकी फाइनल
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
Embed widget