एक्सप्लोरर

Fire In Beawar: होटल के सामने खड़ी चार ऑयल टैंकर में लगी आग, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

ब्यावर जिले में चार तेल के टैंकरों में अचानक आग लग गई. आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. जिसके बाद चार दमकल की गाडियों ने तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया.

Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक होटल के पास खड़े ऑयल टैंकर में अचानक आग लग गई. हवा के संपर्क में आने से आग ने पास खड़े टायर और तारों से भरे तीन अन्य ट्रेलर को भी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग विकराल हो गई और चारों वाहन धूं-धूं कर जलने लगे. इस दौरान वाहनों से ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से तमाशबीनों का मजमा लग गया. पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई और दमकल की मदद से कई घंटों बाद आग पर काबू पाया गया. इस आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

हो सकता था भयानक हादसा
ब्यावर में जिस स्थान पर आगजनी की घटना हुई, वहीं पास में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी की पांच पाइप लाइन गुजर रही है. हादसे की सूचना से प्रशासन और कंपनी अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई. आईओसी कंपनी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. गनीमत रही कि आग पाइप लाइन तक नहीं पहुंची, यदि आईओसी लाइन आग की चपेट में आ जाती तो हादसा भयावह होता. उस आग को काबू करना मुश्किल हो जाता.

चार दमकल ने तीन घंटे में बुझाई आग
ब्यावर में भीषण आग लगने की इत्तला मिलते ही उपखंड अधिकारी मृदुल सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी, मसूदा सीओ ईश्वर सिंह समेत आसपास के थानों से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. बेकाबू आग को बुझाने के लिए ब्यावर समेत मसूदा, मांगलियावास और अजमेर से चार दमकल मंगवाई गई. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की.

Bhilwara News: गर्लफ्रेंड ने नंबर ब्लॉक किया तो टॉवर पर चढ़ा आशिक, वीडियो कॉल पर बात करने के बाद उतरा नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget