एक्सप्लोरर

Rajasthan: रेप के बाद अनुसूचित जाति की महिला को जिंदा जलाया, मुआवजे के लिए मोर्चरी में धरना प्रदर्शन

Rape-Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर जिले में शकूर खान नाम के एक युवक ने घर में घुसकर एक महिला से रेप किया व उसे जिंदा जला दिया.परिजन मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी में धरने पर बैठे हैं.

Barmer Crime News: राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में घुस कर रेप करने के बाद महिला (45) पर थिनर उड़ेलकर जिंदा जला दिया गया. महिला 50 फीसद से भी ज्यादा जल गई थी. इलाज के दौरान जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस घटना से समाज व अन्य लोगों में भारी रोष है. विवाहिता चेहरे से लेकर कमर तक पूरी तरह से झुलस गई थी.

पुलिस ने घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. परिजनों व समाज के लोगों के मोर्चरी में धरने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए मोर्चरी में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इस मामले को लेकर समाज के लोगों में भी एक बार भीड़ गए.

महात्मा गांधी अस्पताल के मोर्चरी में धरने पर बैठे लोग

महिला की मौत के बाद जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के मोर्चरी में नेता और दलित समाज के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए. साथ ही कांग्रेस पार्टी के पचपदरा विधायक मदन प्रजापत व जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवर सहित बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता मोर्चरी में जमा गए. पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व छोटे बच्चों की पढ़ाई के साथ हैवानियत करने वाले शकूर खान को फांसी की सजा की मांग की करते हुए मोर्चरी में धरने पर बैठ गए. जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी पोस्टमार्टम नहीं करने की मांग कर रहे हैं.

सरकार मुआवजा व सुविधा देने पर राजी

पचपदरा से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि हमने परिजनों और समाज के लोगों से बात की है. उन्हें सरकार की ओर से 25 लाख रुपये व जो भी सुविधा दी जा सकती है, वह सरकार देने के लिए तैयार है. लेकिन अभी तक किसी भी तरह की रजामंदी नहीं हुई है. साथ ही इन लोगों को कुछ लोगों ने घेर लिया है.

हिंदू-मुस्लिम का रूप देना चाहते हैं कुछ लोग

विधायक मदन प्रजापत ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग इस मामले को हिंदू-मुस्लिम का रूप देना चाहते हैं. मैं खुद मानता हूं कि यह अपराध बहुत दर्दनाक है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  मेरी सरकार यह चाहती है कि लाशों पर राजनीति नहीं की जाए.  इतनी बड़ी घटना हुई थी तो हमको बताया तक नहीं गया. हमको दूसरे दिन शाम को पता चला था. अस्पताल में मुझे बताया गया कि फिर मैं काम कर रही थी उज्जवल झुलस गई है.

दुष्कर्म को छुपाने के लिए जिंदा जलाकर भाग गया शकूर खान 

पीड़िता के पिता ने बताया कि 6 अप्रैल को मेरी बेटी के घर में जबरन घुसकर पड़ोसी शकूर खान ने दुष्कर्म किया. उसके बाद अपने दुष्कर्म को छुपाने के लिए उसे जिंदा जला दिया और खुद मौके से भाग गया. मुझे किसी ने सूचना दी तो मैं घर पर पहुंचा. उसे लेकर अस्पताल गया. अस्पताल से हमें जोधपुर रेफर कर दिया गया. उस दौरान हम निजी अस्पताल में ले गए थे. लेकिन निजी अस्पताल में भी उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.

पुलिस को हमने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने दूसरे दिन मामला दर्ज किया, इसमें पुलिस की लापरवाही है. मेरी मांग है कि मेरी बेटी के साथ हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा दी जाए. उसको फंदे पर लटका दो. जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे. बॉडी यहां पर सड़ जाए हम यहीं पर बैठे रहेंगे.

ये भी पढ़ें :- Rajasthan Crime News : बाड़मेर में युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ की हैवानियत, फिर कर दिया आग के हवाले

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget