एक्सप्लोरर

Barmer News: बाड़मेर में दूल्हा बना ड्राइवर, 51 ट्रैक्टर पर निकले बाराती, एक किमी लंबी बारात देख लोग हुए हैरान

करीब एक किमी लंबा ट्रैक्टरों का काफिला जहां से भी गुजरा लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. दूल्हे ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद ही संभाल रखी थी और साथ चल रहे 51 ट्रैक्टरों पर करीब 150 बाराती थे.

Barmer Viral Wedding: बाड़मेर में अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है. दूल्हे राजा दुल्हनिया लेने ट्रैक्टर से ससुराल पहुंच गए. अभी तक आपने बारात के लिए खास तैयारी देखी होगी. आम तौर पर गाड़ियों से दूल्हे की बारात निकलती है. हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचने की खबर की चर्चा हो जाती है. लेकिन बाड़मेर की अनोखी शादी में गाड़ियों के बजाए चारों तरफ ट्रैक्टर ही दिखाई पड़ रहे थे. 51 ट्रैक्टर पर 150 बारातियों के साथ निकली बारात को देख हर कोई अचरज में पड़ गया.

51 ट्रैक्टर के साथ निकली बारात

सेवनियाला गांव के निवासी राधेश्याम पुत्र सोनाराम की शादी बोड़वा निवासी कमला पुत्री मालाराम के साथ तय हुई थी. राधेश्याम की बारात बोड़वा के लिए एक डीजे संग 51 ट्रैक्टर पर निकली. दूल्हे ने ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद ही संभाल रखी थी और साथ चल रहे 51 ट्रैक्टरों पर करीब 150 बाराती थे. ट्रैक्टर के काफिले के साथ बारात देख गांव में लोग हैरान हो गए. राधेश्याम का कहना है कि बीते एक महीने से शादी की तैयारियों में लगे हुए थे.

Udaipur News: सीकर में वकील के आत्मदाह मामले को लेकर वकीलों ने किया उग्र प्रदर्शन, सीएम गहलोत के नाम सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर में एक विवाह ऐसा भी!

पिता की बारात ऊंटगाड़ी पर निकली थी. मैंने सोचा कि अब ऊंट तो हैं नहीं. ऐसे में कुछ अलग तरीके से बारात निकालने का इरादा किया. सोचा क्यों न किसान की पहचान ट्रैक्टर से ही बारात ले जाई जाए. शाम को बारात ट्रैक्टर से रवाना हुई. दूल्हा बने राधेश्याम का कहना था कि हम किसान हैं और ट्रैक्टर खेतीबाड़ी से लेकर हर जगह किसान के काम आता है. हमारे परिवार और रिश्तेदारों में करीब 30 ट्रैक्टर हैं और कुछ ट्रैक्टर गांव के लोग लेकर आ गए. कुल 51 ट्रैक्टर से बारात दुल्हन को लेने निकली. करीब एक किमी लंबा ट्रैक्टरों का काफिला जहां से भी गुजरा लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

Jodhpur News: दोस्तों संग पत्नी को ससुराल से वापस लाने पहुंचा था पति, पहले हुई तकरार फिर हुई जमकर पिटाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget