एक्सप्लोरर

'...नहीं तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे', बाड़मेर सीट को लेकर बोले कैलाश चौधरी

Barmer Lok Sabha Election: बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग कितने भी प्रयास कर ले जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके दिलों में है. तब तक उन्हें कोई हटा नहीं सकता है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है. इसी सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर नेताओं के आरोप प्रत्यारोप के साथ बयानबाजी को लेकर चुनावी घमासान भी जारी है. 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी दूसरी बार चुनावी मैदान में है. इनकी टक्कर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी से है. बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चौधरी इस चुनावी रण में लगातार अपनी पूरी ताकत लग रहे हैं.  

क्या बोले कैलाश चौधरी?

एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत-पाकिस्तान की सीमा पर रहने वाले लोग हैं. इस देश में बॉर्डर पर रहने वाले लोगों पर देश के दुश्मन देश की नजरें बनी हुई है. उन लोगों की इस बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर नजर है. जितने भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं. उनकी एक ही मनसा है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बने, किसी भी प्रकार से सत्ता में नहीं आए. यह तो निश्चित है. आप जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं.

'पाकिस्तान से घुसपैठ शुरू हो जाए'
बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग कितने भी प्रयास कर ले जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके दिलों में है. तब तक उन्हें कोई हटा नहीं सकता है. अब टुकड़े-टुकड़े गैंग की नजरे बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर बनी हुई है. उनकी मनसा है कि बॉर्डर की सीट ऐसे लोगों के हाथ में चली जाए जिसकी वजह से पाकिस्तान के अंदर घुसपैठ शुरू हो जाए. इसलिए पूरी टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य लगे हुए हैं. बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से किसी भी तरह से राष्ट्रवादी विचारधारा वाला व्यक्ति जीतकर नहीं जाए.

'बीजेपी जीती तो भारत में पटाखे फूटेंगे, नहीं तो पाकिस्तान में फूटेंगे'
बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा, ''मैंने 5 साल सांसद रहते हुए. केंद्रीय एजेंसी के साथ वार्ता करके किसी भी घुसपैठ को देश की सीमा के अंदर नहीं घुसने दिया. किसी ने घुसपैठ करने की कोशिश की तो उसको वहीं पर दफना दिया. अब उनको यह पच नहीं रहा है. इसलिए यह लोग पूरी ताकत लगा रहे हैं. उनके साथ पाकिस्तान भी लगा हुआ है.

कैलाश चौधरी ने कहा, ''मैं आपसे इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी जीतती है तो हिंदुस्तान के अंदर पटाखे फूटेंगे और यहां से दूसरे लोग जीते हैं. तो पटाखे पाकिस्तान में फूटेंगे, इसलिए अब आपको तय करना है कि किसको खुशियां देनी है हिंदुस्तान को या पाकिस्तान को निर्णय आपके हाथ मे है.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी BJP? वसुंधरा राजे ने दिया ऐसा जवाब

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget