एक्सप्लोरर

Baran News: दिनभर लाइन में लगे रहने के बाद किसानों को मिली यूरिया खाद, कई निराश होकर लौटे घर

Baran: भीड़ की वजह से कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई. उनका कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति नहीं होने से उनको बहुत परेशानी हो रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में बारां जिले (Baran District) के भंवरगढ़ में बीते गुरुवार दोपहर बाद किसानों को 1,178 कट्टा यूरिया खाद (Urea fertilizer) का वितरण किया गया. यूरिया खाद का वितरण पुलिस थाना परिसर में सहायक कृषि अधिकारी कमल प्रकाश मीणा की मौजूदगी में किया गया. कृषि पर्यवेक्षक पवन सहरिया द्वारा 3 कट्टा प्रति किसान वितरण किया गया. इसके लिए किसानों को पहले टोकन दिया गया. 

कई किसान लौटे खाली हाथ
इस दौरान दौरान यूरिया लेने के लिए काफी संख्या में किसान पहुंचे. यूरिया लेने के लिए आए किसानों की काफी लंबी लाईन लग गई थी. लोगों ने बहुत देर तक इंतजार किया. भीड़ की वजह से कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई. किसान हार थककर घंटो लाइन में बैठ कर खाद लेने के लिए इंतजार करते रहे. वहीं कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई जिसकी वजह से उन्हें खाली हाथ भी घर लौटना पड़ा.

ये खाद बहुत कम है-किसान
भंवरगढ़ कस्बे के किसानों ने बताया कि, गुरुवार को डीलरों के पास आए 1178 और सहकारी समिति द्वारा सोलह सौ कट्टे यूरिया खाद का वितरण किया गया. उनका कहना है कि इतनी कम खाद कृषि रकबा के हिसाब से बहुत कम है. 3 कट्टे यूरिया के लिए किसानों को धक्के खाने पड़े. इधर सहकारी समिति द्वारा ऋणी किसानों को 5 कट्टे प्रति किसान यूरिया बांटा गया. 

हो रही है परेशानी-किसान
किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति नहीं होने से उनको बहुत परेशानी हो रही है. किसानों का कहना है कि समय रहते क्षेत्र में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो वे फसल की बुवाई नहीं कर पाएंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. वहीं सहायक कृषि अधिकारी मीणा ने बताया कि टोकन देकर 3-3 कट्टे प्रति किसान यूरिया खाद का वितरण करवाया गया है.

Rajasthan News: BJP नेता ने गहलोत सरकार पर लगाए ये आरोप, दिव्या मदेरणा बोलीं- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार

वीडियोज

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget