एक्सप्लोरर

Baran Crime: दो हजार रुपये के लिए घर में घुसकर चाकू और तलवार से हमला, एक की मौत और 5 घायल

एक गुट ने दूसरे गुट पर घर में घुसकर चाकू और तलवार से धावा बोल दिया. मामला 2 हजार रुपए के लेनदेन का था. शहर में 2 दिनों के दौरान चाकूबाजी की दूसरी वारदात है.

Baran Crime News: बारां के चौमुखा क्षेत्र में सोमवार देर रात दो हजार रुपए का विवाद खूनी संघर्ष बन गया. एक गुट ने दूसरे गुट पर घर में घुसकर चाकू और तलवार से धावा बोल दिया. हमले में एक शख्स की जान चली गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को डॉक्टरों ने कोटा रेफर कर दिया. कोटा में इलाज के दौरान एक शख्स नन्नू  की मौत हो गई. शहर में 2 दिनों के दौरान चाकूबाजी की दूसरी वारदात है.

2 हजार के विवाद में चाकू, तलवार से हमला

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस तफ्तीश शुरू कर दी है. कोतवाली एएसआई मोहनलाल यादव ने बताया कि घटना मालादेवी मोहल्ले में हुई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान लिए. बयान में घायल कुलदीप पाठक ने बताया कि रवि पाठक, नन्नू, संदीप शर्मा, देवा गुर्जर और 7–8 दोस्तों के साथ घर पर बैठा था. इसी बीच विराट चौहान, सम्राट, विक्रम चौहान, ऋतिक, तन्नू सेन, अफजल ड्राइवर समेत 2–3 लोग घर पर आए और गेट खटखटाया.

Kota News: भ्रष्टाचार के मामले में जेल पहुंचे सीआई-कांस्टेबल, जमीन से कब्जा हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

दोनों गुट के लोग आपस में दोस्त बताए गए

घर में दाखिल होने के बाद उन्होंने सभी पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया. कोतवाली एएसआई मोहन यादव ने बताया कि हमले में रवि पाठक, कुलदीप पाठक, विश्वेंद्र, रोहित उर्फ बिट्टू, निखिल उर्फ बिट्टू और नन्नू गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का कोटा में इलाज चल रहा है. दोनों गुट के लोग आपस में दोस्त बताए जाते हैं. झगड़ा 2 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ. कोतवाली सीआई मांगेलाल यादव ने कहा कि दोनों गुटों में 2 हजार रुपए के लेनदेन का विवाद सामने आया है. एक गुट के हमले में नन्नू  की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget