एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक, छात्र नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध करने की दी चेतावनी

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत सरकार के इस कदम के बाद छात्र नेताओं का कहना है कि यह छात्र हितों पर कुठाराघात है. छात्र नेताओं ने काफी तैयारी की है. उनके साथ धोखा है. सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए.

Rajasthan Student Union Election:राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव पर सरकार ने रोक लगा दी है. इस साल शैक्षणिक सत्र में चुनाव न होने का आदेश जारी हो गया है.देर रात आए इस आदेश के बाद छात्र नेता आक्रोशित हो गए हैं. राजस्थान विवि में इसका विरोध किया जा रहा है. छात्र नेता धरने और आंदोलन पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. छात्र नेता हरफूल चौधरी का कहना है कि हम पीछे नहीं हटने वाले हैं. इस आदेश के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. छात्रों का हक मारा जा रहा है. छात्र नेता देव पलसानियां का कहना है कि सरकार के इस आदेश के खिलाफ सड़क से विधान सभा तक कूच किया जाएगा. छात्र नेता मनु दाधीच, राहुल महला और महेश चौधरी ने इसका विरोध किया है. कुछ छात्र नेता आज से विवि के गेट पर बैठकर धरना देने की तैयारी में है. 

किसके हित में लिया गया है निर्णय 

राजस्थान विवि में 'यूनिवर्सिटी के चाणक्य' कहे जाने वाले कुश शर्मा का कहना है कि ये छात्रों के हितों पर कुठाराघात है. यहां पर छात्र नेताओं ने बड़ी संख्या में तैयारी की है. उनके साथ धोखा है. सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए. इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है. क्योंकि इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.समय से चुनाव हो जाए इसी में राहत है. विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ नरेश मलिक का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सरकार के आदेशों की अनुपालना करने पड़ेगी, सरकार जो भी निर्णय लेगी उसे लागू करना होगा.  

सरकार ने दी है यह दलील 

सरकार के आदेश में कहा गया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की क्रियान्विति की स्थिति और विश्वविद्यालयों की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी है. चालू सत्र के लिए प्रवेश की स्थिति, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति तथा छात्रसंघ चुनाव और लिंगदोह समिति की सिफारिशों की पालना आदि विषयों पर विचार विमर्श करने के लिए 12 अगस्त को एक बैठक हुई. इसमें उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के कुलपति, राजस्थान राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के पदाधिकारी और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए.इसमें यह बात सामने आई कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न घटकों को लागू करने की दिशा में अभी व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में छात्रों का पंजीकरण, सेमेस्टर व्यवस्था लागू करने, इंस्टीट्यूशनल डवलपमेंट प्लान नैक द्वारा प्रत्यायन और शिक्षा की गुणवत्ता आदि कार्य प्रगति पर हैं. विश्वविद्यालयों की विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों में देरी और नवीन महाविद्यालयों के खोले जाने न्यूनतम 180 दिवस अध्यापन कार्य करवाना चुनौतीपूर्ण है.हाई कोर्ट के  निर्देशानुसार न्यूनतम् 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्य है.इसलिए छात्रसंघ न कराए जाने का निर्णय लिया गया है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं से चिंतित है प्रशासन, अब रविवार को नहीं हो पाएगा यह काम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget