एक्सप्लोरर

तिरंगे वाले वीडियो पर BJP विधायक बालमुंकुंद आचार्य की सफाई, 'मैंने पसीना नहीं पोछा, उसे माथे से...'

Balmukund Acharya Video: बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कुछ लोग साजिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं.

तिरंगे वाला वीडियो वायरल होने के बाद हवा महल से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सफाई दी. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में राष्ट्रीय ध्वज से पसीना पोछने वाले वीडियो पर उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि सफेद और हरे रंग का रुमाल था. मुझे किसी ने रास्ते में पकड़ा दिया था. मैंने पसीना नहीं पोछा था बल्कि उसे माथे से लगाकर नमन किया था.

'कुछ लोग साजिश कर रहे हैं'

बालमुकुंद आचार्य ने कहा, "मैंने तुरंत इसे अपने सहयोगी को दे दिया था और और उनसे रुमाल लेकर पसीना पोछा था. इस बारे में कुछ लोग साजिश रच कर सोशल मीडिया पर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं. मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है."

हाथ में गदा लिए हुए दिखे

तिरंगा यात्रा में एक हाथ में गदा लेकर चलने पर उन्होंने कहा, "यह गदा मुझे यात्रा के दौरान ही किसी ने भेंट कर दी थी. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया उसी को दिखाने के लिए हाथ में गदा पकड़ी हुई थी."

मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान पर क्या बोले?

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर उन्होंने कहा, "पूरी सेना को मैं सैल्यूट करता हूं. समूचे देश को सेना के एक-एक जवान पर गर्व है."

कांग्रेस की नेता ने साधा निशाना

राजस्थान कांग्रेस की नेता दिव्या मदेरणा ने बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधते हुए कहा, "जयपुर की हवा महल सीट से BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य के द्वारा तिरंगे का इस तरह से अपमान करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तिरंगे के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया, जिस झंडे को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा होता है उसे वह अपने मुंह पोंछने के लिए इस्तेमाल कर रहे है. क्या सत्ता में होना देश के गौरव से खिलवाड़ की छूट देता है? ये सिर्फ राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं का अपमान है. इस अमर्यादित कृत्य पर BJP तुरंत माफ़ी मांगे और ऐसे विधायक पर कठोर कार्रवाई करे. तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, हमारी आत्मा है. उसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहुंची जोधपुर, आरोपी चेतन चौधरी के गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने की पड़ताल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी चेतन चौधरी के गांव पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, लोगों से की पूछताछ
Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget