एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजस्थान का किन्नर समाज भी उत्साहित, 22 जनवरी को करेंगे भजन संध्या

Ramlala Pran Pratishtha: अखिल भारतीय किन्नर समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा में होगा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है और देशभर से किन्नर कोटा पहुंचना शुरू हो गए हैं.

Kota News: अखिल भारतीय किन्नर समाज (Akhil Bhartiya Kinnar Samaj) का राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा में होगा. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. देशभर से किन्नर कोटा (Kota) पहुंचना शुरू हो गए हैं. आयोजक मंगलमुखी कोटा श्रीपुरा गद्दी की किन्नर ममता नायक (Mamta Nayak) ने बताया कि 10 दिवसीय सम्मेलन का आगाज इंद्रा मार्केट रोड़ स्थित सनाढ्य धर्मशाला से किया जा रहा है. इस अधिवेशन में देशभर के 1500 से अधिक किन्नर समाज के लोग जुड़ेंगे और अपनी परम्परा का निर्वहन कर इस अधिवेशन में शिरकत करेंगे.

मंगल मुखी किन्नर मनीषा ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज चाक पूजन से किया जाएगा और गणपति को स्थापित कर कार्यक्रम का आगाज होगा. हवन और पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा. 22 जनवरी को सब एकत्रित होकर भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य भजन संध्या का आयोजन भी करेंगे. कोटा शहर में ब्यावर, नसीराबाद, जोधपुर, फलौदी, हैदराबाद, मुंबई और जैसलमेर सहित देश के विभिन्न कोनो से गद्दी प्रमुख भी इस अधिवेशन से जुड़े है.

किन्नर सिर पर कलश धारण कर निकालेंगे कलशयात्रा
मंगलमुखी शेफाली किन्नर ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इंद्रा मार्केट के क्षेत्र में सभी किन्नर कतारबद्ध होकर कलश यात्रा में शामिल होंगे. शेफाली ने बताया कि 27 जनवरी को गोदावरी धाम से नगर भ्रमण होगा. कोटा के मुख्य मार्गों से यह शोभायात्रा निकलेगी. सभी किन्नर इसमें शामिल होंगे. नाच गाने के साथ सजधज कर किन्नर समाज के लोग शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे. 

किन्नर समाज भी भारत का आम नागरिक है
मंगलमुखी मनीषा ने कहा कि तीसरे जेंडर के किसी आवेदन या एप्लीकेशन फॉर्म में अन्य शब्द का प्रयोग किया जाता था, जबकि हमें प्रमुखता से तीसरे जेंडर के रूप में पहचान मिली है. अन्य शब्द का आशय में मनुष्य सहित पशु या कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि किन्नर समाज भी भारत का आम नागरिक है. किन्नर समाज सबसे सहयोग से मुख्यधारा का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहा है.  

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Opening: जयपुर से अयोध्या पैदल चलकर पहुंचे BJP विधायक बाबा बालकनाथ, कहा- 'आज पूरा संसार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget