एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: BJP पर भड़के CM अशोक गहलोत, कहा- 'राजेश पायलट का अपमान करके वायुसेना का...'

BJP Accusation on Rajesh Pilot: बीजेपी का आरोप है कि साल 1966 में राजेश पायलट वायु सेना का वह प्लेन उड़ा रहे थे, जिससे आइजोल में बम गिराए गए थे. इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने BJP पर निशाना साधा.

Ashok Gehlot Tweet: सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट पर बीजेपी की टिप्पणी के बाद अब सियासी पारा बढ़ गया है. बीजेपी का आरोप है कि वायु सेना में नियुक्ति के बाद राजेश पायलट ने 5 मार्च 1966 को मिजोरम पर बम गिराए थे. इसपर सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा था कि बीजेपी के पास गलत तारीखें और तथ्य हैं. उनके दिवंगत पिता राजेश पायलट ने ऐसा नहीं किया था. वहीं, अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट लिख कर बीजेपी पर निशाना साधा है. 

अशोक गहलोत ने पोस्ट में लिखा, 'कांग्रेस नेता श्री राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे. उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है. इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए.'

गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया था कि राजेश पायलट ने एयर फोर्स में रहते हुए साल 1966 में मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बम गिराए थे. उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी ही वे दो भारतीय वायुसेना के विमान उड़ा रहे थे, जिनसे आइजोल पर बमबाजी की गई. बाद में दोनों को कांग्रेस में मंत्रियों के पद भी मिले.

पीएम मोदी ने भी किया था इस बात का जिक्र
वहीं, कुछ समय पहले पीएम मोदी ने संसद में कहा था कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने मिजोरम के खिलाफ इंडिय एयरफोर्स का गलत इस्तेमाल किया था. पीएम ने कहा था कि आज भी मिजोरम हर साल 5 मार्च को शोक मनाता है. वे अब तक इसे नहीं भूले.  

सचिन पायलट ने लगाया गलत तथ्य होने का आरोप
अमित मालवीय के ही पोस्ट पर पलटवार करते हुए सचिन पायलट ने एक्स पर लिखा, 'आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं... हां, भारतीय वायुसेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे, लेकिन उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर हमला किया था, न कि 5 मार्च 1966 को मिजोरम पर जैसा कि आप दावा कर रहे हैं. उन्हें (राजेश पायलट) 29 अक्टूबर 1966 को भारतीय वायुसेना में नियुक्त किया गया था.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर विधानसभा में 80 हजार जाट मतदाता लेकिन 50 साल से बन न सका जाट विधायक, सभी पार्टियों में उठी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhilwara News: भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Rajasthan: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
राजस्थान: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब आगे क्या होगा?
मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब आगे क्या होगा?
Middle East War: ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
No Cook Recipes: एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
IIT दिल्ली समर फेलोशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड के साथ फ्री रहने की सुविधा- जल्दी करें आवेदन!
IIT दिल्ली समर फेलोशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड के साथ फ्री रहने की सुविधा- जल्दी करें आवेदन!
Embed widget