एक्सप्लोरर

Rajasthan News: केंद्र पर सीएम गहलोत का बड़ा हमला, कहा- 'मणिपुर में आग लगी है और प्रधानमंत्री मोदी...'

Ashok Gehlot News: अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार राहुल गांधी की भावना को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है. राजस्थान में पहली बार सुनने को मिल रहा है कि मौजूदा सरकार रिपीट हो रही है.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मणिपुर की स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर में आग लगी है और भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सोये हुए हैं.

‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर बांसवाड़ा जिले में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए गहलोत ने ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को स्मारक के रूप में विकसित करने की शुरुआत 100 करोड़ रुपए की लागत के साथ करने की घोषणा की. इस अवसर पर गहलोत ने राज्य में फिर कांग्रेस नीत सरकार बनने का विश्वास जताया.

मणिपुर में आग लगी है... लेकिन’

केन्द्र की भाजपा नीत सरकार और प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘मणिपुर में आग लगी है... लेकिन भारत सरकार, मोदी जी, अमित शाह जी सोये हुए हैं. पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है, लेकिन इन्हें फिक्र ही नहीं है... इन्हें एहसास ही नहीं है दुनिया क्या सोच रही है.’’

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की घटनाओं का जिक्र करते समय राजस्थान का नाम लेकर राज्य के स्वाभिमान को चोट पहुंचायी है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक प्रदेश जल रहा है... (लेकिन केन्द्र को इसकी) परवाह नहीं है. हमें इस बात का अफसोस है प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे स्वाभिमान पर चोट की है... कहां मणिपुर, कहां राजस्थान और कहां छत्तीसगढ़... प्रधानमंत्री वहां भी राजनीति करने से नहीं चूके.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब बताएं देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा... (बीजेपी) देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है... जैसे हालात हैं, देश किस दिशा में जायेगा कोई नहीं जानता है.’’

जाति आधारित जनगणना का समर्थन करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘हम चाहेंगे कि राजस्थान में भी जाति आधारित जनगणना शुरू हो.’’

राज्य में कांग्रेस सरकार की वापसी का भरोसा जताते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार राहुल गांधी की भावना को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है. राजस्थान में पहली बार सुनने को मिल रहा है कि मौजूदा सरकार रिपीट (वापसी कर) हो रही है.’’

रैली के मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदर्भ में गहलोत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो उन शक्तियों का मुकाबला कर रहे हैं जिनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है.’’

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राहुल गांधी के मंच से राजस्थान को लेकर सचिन पायलट ने की भविष्यवाणी, कहा- 'पार्टी की जो नीति रही है उससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget