एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: महिलाओं के मुद्दे पर CM गहलोत ने किया ट्वीट, कहा- 'वो सच जो BJP को कड़वा लगेगा क्योंकि...'

Ashok Gehlot News: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर NCRB के आंकड़ों को साझा करते हुए बीजेपी को घेरने की कोशिश की है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. खासकर राजस्थान में अपराध के मुद्दे पर बीजेपी लगातार अशोक गहलोत सरकार पर हमलवार है. इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. अशोक गहलोत ने ट्वीट कर एनसीआरबी के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर न केवल पलटवार किया है बल्कि जमकर हमला भी बोला है.

सीएम गहलोत ने कहा कि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में देश में बीजेपी शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं. महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में हैं.

नाबालिगों से बलात्कार के मामले में...

सीएम गहलोत ने लिखा - वो सच जो बीजेपी को कड़वा लगेगा क्योंकि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक हत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं अपहरण में बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है. वहीं नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है. 

 NCRB रिपोर्ट में 2019 की तुलना में 2021 में राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध कम हुए हैं जबकि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़े. मणिपुर में  महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वो पूरी दुनिया ने देखा है.

जोधपुर में बलात्कार के मामलों में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं. राजस्थान में FIR के अनिवार्य पंजीकरण की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब 5% अपराध कम दर्ज हुए हैं जबकि MP, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं. 

राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है एवं पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है. सिर्फ मणिपुर एवं BJP शासित राज्यों की असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए केन्द्र व राज्य के BJP नेता राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं. राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा और राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के बीजेपी के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: गला दबाकर की बेटे की हत्या, पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर मां ने कहा- पुलिस भेजो, मैंने मेरे बेटे को मार दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget