एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: 'कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में जीत पर था संशय, लेकिन...' जानें करारी हार के बाद क्या बोले अशोक गहलोत

Rajasthan Election Results: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. हार के बाद मंगलवार को अशोक गहलोत मीडिया से रू-ब-रू हुए और कहा कि उन्हें पहले से ही संशय था.

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान रिवाज तोड़ने का दावा करने वाले कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अशोक गहलोत नतीजों के बाद कुछ और ही कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें राजस्थान में संशय था, लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो साफ पता था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के हाथों मात मिली है.

राजस्थान में नहीं थी सत्ता विरोधी लहर: गहलोत

चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भी अशोक गहलोत का कहना है कि राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर बिल्कुल भी नहीं थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छा काम किया है और हर कोई कह भी रहा था कि सरकार फिर बनेगी. अशोक गहलोत ने बीजेपी की जीत के पीछे झूठे प्रचार प्रसार को मुख्य कारण बताया. उन्होंने कहा कि विकास और सरकार के काम पर बात न करते हुए बीजेपी ने कन्हैया लाल के मुद्दे पर झूठ बोला. बीजेपी के बड़े नेताओं को यह शोभा नहीं देता. झूठ के आधार पर चुनाव लड़ा गया. गहलोत का कहना है कि ध्रुवीकरण होने पर लोग मुद्दों पर ध्यान नहीं देते हैं.

अशोक गहलोत ने बना लिया अगला टारगेट

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता गहलोत का कहना है कि उन्हें हार के दुख से ज्यादा देश की चिंता है. उन्होंने लोकतंत्र के खतरे में होने की बात भी दोहराई है. इसी के साथ गहलोत ने ये भी साफ कर दिया है कि वो राजनीति से ब्रेक लेने के मूड में हरगिज नहीं हैं और उन्होंने अपना अगला टारगेट भी बना लिया है. गहलोत ने कहा, "मैं साधारण कार्यकर्ता की तरह लोगों की सेवा करता रहूंगा. मैंने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील सबसे की है." 

'मुझे उम्मीद है कि बीजेपी सरकार...'

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की को बहुमत मिली है और जल्द ही सरकार का गठन भी हो जाएगा. इसपर गहलोत ने बीजेपी से अपील करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीजेपी सरकार ओल्ड पेंशन योजना जारी रखेगी और चिरंजवी योजना को बढ़ा कर पचास लाख करेगी. गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी साफ किया कि सरकार का खजाना हमेशा भरा रहता है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BJP की जीत के पीछे संगठन महामंत्री रहे हीरो? पर्दे के पीछे रहकर बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget