एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को घेरा, नूंह की घटना पर लगाया यह आरोप

Jaipur News: अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की पुलिस ने नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई मदद नहीं की. इसकी जगह हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस पर ही एफआईआर दर्ज कर ली है.

Nuh Communal Violence: नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राजस्थान के मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है. गहलोत ने कहा है कि हरियाणा की पुलिस ने नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई मदद नहीं की. इसकी जगह हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस पर ही एफआईआर दर्ज कर ली है. उन्होंने खट्टर पर सांप्रदायिक हिंसा रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है.

क्या कहा है अशोक गहलोत ने 

अशोक गहलोत ने गुरुवार को किए एक ट्वीट में कहा,''हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली। जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। श्री खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है.''

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री के उस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में कम पुलिस बल होने की बात कही थी. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि नूंह की घटना पर मुख्यमंत्री का ये बयान कि ‘प्रदेश में पुलिस बल की संख्या पर्याप्त नहीं है और हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दी जा सकती’ बेहद गैर-जिम्मेदाराना है. यदि खट्टर साहब इस जिम्मेदारी को निभाने में असमर्थ हैं तो इस्तीफा दें और हमें कमान सौंपें. हम दिखाएंगे कि हर व्यक्ति को सुरक्षा कैसे दी जाती है.

मनोहर लाल खट्टर ने कहा क्या था

कांग्रेस नेता ने कहा कि खट्टर साहब के इस बयान से न केवल आम जनता का मनोबल टूटेगा अपितु अपराधियों के हौसले भी बढ़ेंगे.प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का पहला काम है.

दरअसल नूंह की सांप्रदायिक हिंसा के बाद हरियाणा के मु्ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को चंडीगढ़ में कहा था कि प्रदेश की आबादी 2.7 करोड़ है. हमारे पास 60 हजार जवान हैं. ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: हरियाणा के नूंह की हिंसा के विरोध में बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला, सरकार पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget