एक्सप्लोरर

Alwar News: सरिस्का के अफसर बन गए थे अंजलि के ड्राइवर, BJP नेता को उनसे मिलवाने को रहे बेताब, इधर बढ़ती गई आग

Alwar News: अधिकारी सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि के इंतजार में क्षेत्र निर्देशक आरएन मीणा अपने साथ अन्य अधिकारियों और बीजेपी नेता राम मीणा को साथ लेकर स्वागत में खड़े थे. वहीं दूसरी ओर आग बढ़ती गई.

Alwar News: अलवर सरिस्का जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत अधिकारियों को वायरलेस के जरिए दी गई लेकिन अधिकारी वीआईपी मूवमेंट में लगे रहे. समय रहते अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई. इसका यह नतीजा रहा कि आग तेजी से फैलती गई. रविवार 27 मार्च की शाम सरिस्का (Sariska forest) के अधिकारी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की पत्नी अंजलि के इंतजार में क्षेत्र निर्देशक आरएन मीणा अपने साथ अन्य अधिकारियों और बीजेपी नेता राम मीणा को साथ लेकर स्वागत में खड़े थे. वहीं दूसरी ओर आग बढ़ती गई. 

सूचना को गंभीरता से नहीं लिया गया
वनकर्मियों के जरिए अफसरों को दोपहर बाद करीब 4 बजे के आसपास जंगल में आग लगने का मैसेज वायरलैस पर मिल चुकी थी लेकिन सूचना को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया. जैसे ही अंजलि तेंदुलकर सरिस्का पहुंचीं, कुछ अफसर आरएन मीणा और उनके साथ खड़े लोगों की तस्वीरें खींचने में लग गए. इसके बाद भी अधिकारियों ने आग पर कुछ करने से पहले अपनी ओर से टाइगर की साइटिंग कराना तय किया. सरिस्का के अधिकारी आरएन मीणा के ड्राइवर लगातार गुमराह भी करते रहे कि आग पर काबू पाने के लिए काम जारी है.

Maharashtra News: आतंकी अजमल कसाब को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को 14 साल बाद मिली पदोन्नति

डीएफओ ने क्या कहा
अलवर सरिस्का के डीएफओ आर एन मीणा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जब हमारे पास आग लगने का सूचना का मैसेज आया उसी दौरान हमने टीम को रवाना कर दिया. उसके बाद कई अधिकारी भी पहुंचे और मैं खुद भी मौके पर पहुंच गया. पूरी रात आग बुझाने में टीम के साथ लगे रहे ऐसा कुछ नहीं है. कुछ फोटो जरूर वायरल हो रहे हैं. कुछे लोग ऐसे ही माहौल बनाने की कोशिश करते हैं. आग पर अब काबू पा लिया गया है.

लापरवाही की गई
27 मार्च को अंजलि तेंदुलकर शाम करीब साढ़े 4 बजे सरिस्का पहुंचीं. उसके करीब 15 मिनट पहले सवा चार बजे वायरलेस पर मैसेज आया कि बालेटा के जंगल में आग लगी है. उन्होंने यह जवाब भी दिया था कि अभी आदमी भेजते हैं. जब उस समय आग लगी तो रेंजर ने निश्चित रूप से वहां खड़े सीसीएफ आरएन मीणा को जरूर बताया होगा फिर अंजलि तेंदुलकर पहुंचीं. कुछ ही मिनट बाद अंजलि तेंदुलकर वहां पहुंचती है. उनकी कार के आते ही सब खड़े हो जाते हैं. सीसीएफ एक-एक करके कई लोगों का परिचय कराते हैं. सबसे खास बीजेपी नेता का परिचय कराने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे. उन्हें भविष्य का बड़ा नेता भी बताया गया. इसके बाद अंजलि के साथ उनकी फोटो ली गई. 

Dausa News: मरीज के परिजनों के दबाव में आकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट देख भावुक हुए लोग, क्या था मामला?

इस वजह से नहीं काबू पा सकते ग्रामीण
सरिस्का बाघ परियोजना में अकबरपुर रेंज के बालेटा- पृथ्वीपुरा नाका जंगल में आग अभी तक नहीं बुझ पाई है. सरिस्का के जंगल में लगी आग को बुझाने में पहली बार वायु सेना के हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया है. जंगल में गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं पहले भी होती रही हैं. इन पर वनकर्मी और ग्रामीण ही काबू पा लेते थे, लेकिन इस बार आग जिस इलाके में लगी है, वहां बाधिन और शावक हैं. ऐसे में सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती. इधर, जंगल में फैली आग की जानकारी पर बर्न वार्ड के 10 बेड तैयार कर 6 वेंटीलेटर लगाए गए. एंबुलेंस को मौके पर तैनात किया है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget