एक्सप्लोरर

Video: राजस्थान के रणथंभौर में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे Akshay Kumar, बेटी के साथ गाय को खिलाया चारा

Ranthambore: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों राजस्थान के रणथंभौर में फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं. इसकी झलक अक्षय ने फैन्स के साथ भी शेयर की है.

Ranthambore: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फैमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी नौ साल की बेटी नितारा की एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर की है. अक्षय की इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

अक्षय ने शेयर किया बेटी के साथ वीडियो

अक्षय ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें अक्षय गाय को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षय के साथ उनकी बेटी नितारा भी दिख रही है जो पहले गाय के पास जाती और फिर डरकर उससे दूर हो जाती है. वीडियो में अक्षय येलो कलर की हुडी पहनी हुई नजर आ रहे हैं. वहीं नितारा ने पीच कलर की स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट्स पहनी हुई है. वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी का गाना मेरे यारा बजता हुआ सुनाई दे रहा है.

कैप्शन में लिखी खास बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि, मिट्टी की खुशबू, गया को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं... एक अलग ही खुशी है अपने बच्चे को ये सब महसूस करवाने में. अब बस कल उसे जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा होगा.

जंगल सफारी में अक्षय को दिखा बाघ

वहीं इसके बाद अक्षय ने एक और वीडियो शेयर किया है. वीडियो में जंगल में घूमता हुआ बाघ दिखाई दे रहा है. इसे वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा कि, सोने पे सुहागा मांगा था, ये तो उस से भी बढ़ कर हो गया.आज इस राजसी सुंदरता को देखकर बिल्कुल मोहित हो गया. मिशन रणथंभौर पूरा किया.

इमरान के साथ इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय ने इमरान हाशमी के साथ अपनी नई फिल्म ‘सेल्फी’ की घोषणा की है. बता दें कि सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजारामुडु मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अल्पसंख्यकों के विकास पर 98.55 करोड़ रुपये करेगी खर्च

Dras News: शून्य से भी कम तापमान में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कर दिखाया ये काम, सभी कर रहे तारीफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget