एक्सप्लोरर

Ajmer News: राजस्थान में व्यवसायी ने किया आत्मदाह का प्रयास, आग लगाने से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

Rajasthan News: एक शख्स ने अदालत परिसर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है.

Ajmer Self Immolation: राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार (27 जुलाई) की शाम को अदालत परिसर में एक युवक ने स्वयं पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि खनन साझेदारी सौदे में 50 लाख रुपये की वित्तीय हानि का सामना करने वाले 36 वर्षीय व्यवसायी अजमेर जिले के केकड़ी शहर में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली. उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

वारदात को अंजाम देने से पहले कारोबारी अशोक गौतम ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस पिछले डेढ़ साल से उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है. गौतम की मां किरण शर्मा ने कहा कि उन्होंने केकड़ी में एक खनन परियोजना के लिए सौदा किया था, लेकिन साझेदारों ने उनसे 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने समझौता कराने के लिए हस्तक्षेप किया था और साझेदारों ने पैसे लौटाने का वादा किया था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

'जांच के बाद बयान दर्ज किया जाएगा'
गौतम ने 25 जुलाई 2022 को केकड़ी सिटी थाने में पारस गुर्जर और अनिल दाधीच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. तब आरोपी मामले को निपटाने के लिए 50% पैसे देने पर सहमत हुए, लेकिन अपना वादा नहीं निभाया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी और आगे कुछ नहीं किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के ठीक होने और जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा. जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा.

पैसों के विवाद के चलते गौतम डिप्रेशन में था
सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोपाराम ने बताया कि खनन के व्यवसाय से जुड़े अमित गौतम ने गुरुवार की शाम अदालत परिसर में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे वह 60 से 70 प्रतिशत झुलस गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिये अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि खनन व्यवसाय में हुए घाटे और साझेदारों के साथ पैसों के विवाद के चलते गौतम डिप्रेशन में था. अस्पताल में भर्ती गौतम बयान देने की स्थिति में नहीं है. अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.

 ये भी पढ़ें: ABP News C Voter Survey: वसुंधरा राजे या सचिन पायलट...राजस्थान में CM पद रेस में कौन आगे? सर्वे में लोगों ने बताया मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: राजस्थान से बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव: राजस्थान से बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार
Anu Meena Case: आरोपी पति गौतम मीणा गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी
अनु मीणा केस: आरोपी पति गौतम मीणा गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी
रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को हाई कोर्ट से राहत, भोजन से लेकर इलाज तक की सुविधाएं रहेंगी जारी
रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को हाई कोर्ट से राहत, भोजन से लेकर इलाज तक की सुविधाएं रहेंगी जारी
अजमेर से बीमार रिश्तेदार को मिलने दिल्ली आए थे बुजुर्ग दंपती, मालवीय नगर अग्निकांड ने ले ली जान
अजमेर से बीमार रिश्तेदार को मिलने दिल्ली आए थे बुजुर्ग दंपती, मालवीय नगर अग्निकांड ने ले ली जान

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget