एक्सप्लोरर

Rajasthan Flying School: अजमेर में तैयार होंगे नए पायलट, 80 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाइंग स्कूल

Kishangarh Airport: फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में 12 से 15 माह के कोर्स करवाएंगे. इसके लिए उच्च तकनीक के विदेशी विमान पाइपर आर्चर डीएक्स होंगे, जो ग्लाइडर की तरह नीचे उतारे जा सकते हैं.

Ajmer News: जगतपिता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर (Pushkar) और विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के कारण पूरी दुनिया में अनूठी पहचान कायम करने वाला अजमेर (Ajmer) अब राष्ट्रीय स्तर पर एक और नई पहचान कायम करने की तैयारी कर रहा है. अब यहां देश के लिए नए पायलट तैयार किए जाएंगे. इन्हें ट्रेनिंग देने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नए स्कूल भवन का निर्माण शुरू किया है.

शिलान्यास के साथ भवन निर्माण शुरू
अजमेर जिले के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पायलट ट्रेनिंग के लिए फ्लाइंग स्कूल बनाया जा रहा है. हवाई अड्डे के कंट्रोल टावर के पास स्कूल भवन का शिलान्यास होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है. अव्याना एविएशन कंपनी के मालिक शार्दुल ठाकुर ने सपरिवार भूमि पूजन किया. उम्मीद जताई है कि आगामी छह महीने में भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. इसी साल के अंत तक यहां ट्रेनिंग स्कूल की शुरूआत कर दी जाएगी. स्कूल में ट्रेनिंग के लिए कंपनी खुद के विमान लेकर आएगी.

12 से 15 माह में बनेंगे पायलट
शार्दुल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एयरपोर्ट एरिया में 2240 स्क्वायर फीट में करीब 80 करोड़ की लागत से भवन हैंगर, एप्रिन समेत प्रशासनिक व कक्षा भवनों का निर्माण करवाया जाएगा. आवासीय प्रशिक्षार्थियों के लिए परिसर से बाहर हॉस्टल व्यवस्था की जाएगी. फ्लाइंग ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में 12 से 15 माह के कोर्स करवाएंगे. इसके लिए उच्च तकनीक के विदेशी विमान पाइपर आर्चर डीएक्स होंगे, जो ग्लाइडर की तरह नीचे उतारे जा सकते हैं. एकेडमी ने ट्रेनिंग स्कूल के लिए किशनगढ़ एयरपोर्ट से 25 साल का एग्रीमेंट किया है.

500 विमान खरीदेगी कंपनी
अव्याना एविएशन कंपनी ने 500 विमान खरीदने के लिए टाटा कंपनी और सरकार से एग्रीमेंट किया है. विमान वर्ष 2025 से आने लगेंगे. यहां की ट्रेनिंग फीस करीब 40 लाख रुपए होगी. इसमें करीब 200 घंटे की उड़ान करवाई जाएगी. इसी साल नवंबर से दिसंबर माह तक ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि प्रशिक्षु पायलट एक वर्ष में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने रोजगार भी पा सकेंगे. ट्रेनिंग स्कूल खुलने से पायलटों के लिए रोजगार की उम्मीदें बढ़ेंगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: रायपुर अधिवेशन से बदल जाएगी राजस्थान कांग्रेस की तस्वीर, कई नेताओं का भविष्य खतरे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget