एक्सप्लोरर

अजमेर मौलाना हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, नकाबपोश बदमाशों ने नहीं 6 नाबालिगों ने किया था मर्डर

Ajmera Maulana Murder Case: नाबालिगों ने मृतक मौलाना पर आरोप लगाया कि वह बीते चार साल से उनके साथ गलत काम करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया.

Ajmer Maulana Murder: राजस्थान के अजमेर शहर में 15 दिन पहले हुई एक मस्जिद में मौलाना की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मौलाना की हत्या मस्जिद में साथ रहने वाले 6 नाबालिगों ने ही की थी. पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मौलाना मोबाइल पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ पिछले 4 साल से कुकर्म कर रहा था. 

इससे परेशान होकर सभी ने मौलाना के लिए बूंदी का रायता बनाया. उसमें नींद की गोलियां मिलाकर मौलाना को दे दिया. मौलाना के सोने के बाद सर पर डंडे से वार किया. इसके बाद रस्सी से तब तक गला घोंटकर रखा जब तक की मौलाना ने दम तोड़ दिया. इसके बाद एक कहानी बनाई कि नकाबपोश बदमाशों ने लूट के चक्कर में मौलाना की हत्या कर दी थी, जिसे उन्होंने अपने आंखों से देखा.

पुलिस ने दी मौलाना हत्याकांड की जानकारी
अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 26 अप्रैल की देर रात अजमेर के दौराई कंचन नगर स्थित मोहम्मदी मदीना मस्जिद में मौलाना मोहम्मद माहिर (30) वर्षीय की हत्या हुई थी. इस मामले में 6 नाबालिगों को डिटेन किया गया है.

मौलाना अश्लील वीडियो दिखाकर करता था रेप
अजमेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि मौलाना उनके साथ गलत काम करता था. किसी से इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देता था. मौलाना माहिर करीब 7 साल पहले रामपुर यूपी से यहां आया था. वह यहां रहकर मस्जिद में बच्चों को पढ़ा रहा था. उसका परिवार रामपुर में ही रहता है. 

मस्जिद में मौलाना के साथ 15 बच्चे रहते थे. ईद के चलते 10 बच्चे अपने घर चले गए थे. ऐसे में यहां पांच बच्चे रह रहे थे. मौलाना 25 अप्रैल को ही अपने साथ रामपुर से एक नाबालिक बच्चों को लेकर आया था. उस रात मौलाना ने अपने साथ आए. नाबालिग के साथ गलत काम किया था. उसे रुपये का लालच देकर किसी से जिक्र न करने की बात कही इसके बाद 26 अप्रैल की रात नाबालिग ने मस्जिद में साथ रह रहे.

पांच अन्य नाबालिकों को अपने साथ हुई कुकर्म की घटना के बारे में बताया इस पर सभी बच्चों ने बताया कि मौलाना हम सभी के साथ करीब 4 साल से कुकर्म कर रहा है. मौलाना की धमकियों और डर के मारे हम सब चुप थे. इसके बाद सभी 6 नाबालिग बच्चों ने मिलकर मौलाना को उसके कुकर्मों की खौफनाक सजा देने का प्लान बनाया.

यह भी पढ़ें: Jaipur Bomb Threat: दिल्ली के बाद जयपुर के कई स्कूलों में बम की धमकी, पुलिस और फायर ब्रिगेड एक्टिव

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget