एक्सप्लोरर

Rajasthan: आचार्य धर्मेंद्र का जयपुर के SMS अस्पताल में निधन, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी भूमिका

Rajasthan News: देश के जाने माने हिंदू नेता व संत आचार्य धर्मेंद्र (Acharya Dharmendra) का जयपुर के SMS अस्पताल में आज सोमवार को निधन हो गया. इन्होंने राम मंदिर आंदोलन में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई थी.

Acharya Dharmendra Died: राम मंदिर आंदोलन में बेहद सक्रिय भूमिका निभाने वाले देश के जाने माने हिंदू नेता और संत आचार्य धर्मेंद्र (Acharya Dharmendra) का आज सोमवार को निधन हो गया. आचार्य धर्मेंद्र का जयपुर के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में पिछले एक महीने से खराब स्वास्थ्य के कारण इलाज चल रहा था. आचार्य धर्मेंद्र आंत की बीमारी से पीड़ित थे. एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली. विराट हिंदू सम्राट, हिंदुत्व के लिए अपनी आवाज मुखर करने वाले संत का निधन वाकई हिंदू समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. वहीं आचार्य के शिष्य तो इसे एक युग का अंत तक मान रहे हैं.

आचार्य धर्मेंद्र का जयपुर के दिल्ली रोड पर कोटपूतली के नजदीक विराटनगर में मठ है. आचार्य इसी मठ में रहकर अपनी साधना करते थे. श्रीपंचखंड पीठ में साधना करने वाले आचार्य धर्मेंद्र विश्व हिंदु परिषद के मार्गदर्शक रहे और उन्होंने राम मंदिर आंदोलन व गायों की हत्या से जुड़े बड़े आंदोलनों की अगुवाई भी की थी.

आचार्य धर्मेंद्र का जन्म 9 जनवरी 1942 को गुजरात के मालवाडा में हुआ था. उन पर पिता महात्मा रामचन्द्र वीर महाराज के आदर्शों और व्यक्तित्व का प्रभाव पड़ा. आचार्य ने मात्र 13 साल की उम्र में वज्रांग नाम से एक समाचारपत्र भी निकाला था. वहीं अयोध्या में बाबरी विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती के साथ – साथ आचार्य धर्मेंद्र को भी आरोपी माना गया था.

पीएम नरेंद्र मोदी से भी था संपर्क

विराट हिंदू सम्राट, हिंदुत्व के लिए अपनी आवाज मुखर करने वाले व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े होने के कारण आचार्य धर्मेंद्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क. उनके साथ राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों के दिग्गज बीजेपी नेता भी जुड़े हुए थे. आचार्य धर्मेंद्र ने कई बड़े-बड़े आंदोलन भी किए, जिससे लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे. बीजेपी के साथ ही कांग्रेस के नेता भी उनसे संपर्क में रहे. उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदुत्व और हिंदुस्तान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया. वे बड़े-बड़े आंदोलनों के साथ सत्याग्रह करते रहे, वह जेल भी गए और लंबा समय जेल में व्यतीत किया. उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

आचार्य धर्मेंद्र बोले- मैं ही आरोपी नंबर वन हूं

आचार्य धर्मेंद्र ने श्री राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस आंदोलन में अहम योगदान दिया था. विहिप के मार्गदर्शक मंडल में रहे आचार्य राम जन्मभूमि आंदोलन के बड़े चेहरों में से एक थे. वह राम मंदिर के मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखते थे. वहीं जिस दिन बाबरी विध्वंस मामले का फैसला आने वाला था, उस समय उन्होंने कहा था- ‘सत्य से क्या डरना जो भी फैसला होगा मुझे मंजूर होगा. मैं ही आरोपी नंबर वन हूं.’ इसके बाद जब फैसला आया तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा- आखिरकार सत्य की जीत हुई है.

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, 235 फार्मासिस्ट और 44 सूचना सहायक के नए पदों को दी मंजूरी

Alwar: अलवर में BJP महिला कार्यकर्ता को मिली 'सर तन से जुदा' की धमकी, पत्र में लिखा- ज्ञानवापी हमारा है

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget