एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा यूआईटी इंजीनियर के ठिकानों पर एसीबी रेड, 37 तोला सोना समेत ये कीमती सामान बरामद

ACB Action in Kota: रिवर फ्रंट हादसे में कांट्रैक्टर की मौत मामले में मृतक के बेटे ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं एक्सईएन कमल मीणा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मौत को हादसा बताया था.

Kota News: राजस्था के कोटा में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में एक सहायक अभियंता के पास भारी मात्रा में सोना, चांदी और भूखंड के दस्तावेज बरामद किए. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर इंटेलिजेंस की इकाई की टीम ने बुधवार (29 नवंबर) को राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड में तैनात सहायक अभियंता कमल मीणा (हाल प्रतिनियुक्ति नगर विकास न्यास,कोटा) के तीन अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि "ब्यूरो मुख्यालय द्वारा मिली सूचना के आधार पर राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता कमल मीणा (हाल डेपुटेशन नगर विकास न्यास, कोटा) के विरुद्ध शिकायत का सत्यापन करने के लिए एक टीम गठित की गई. 

जिसके लिए एसआई डब्ल्यू जयपुर इकाई और इंटेलिजेंस यूनिट के सहयोग से ललित शर्मा विशेष अनुसंधान इकाई जयपुर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत, एसीबी कोटा ग्रामीण और अन्य टीमों की संयुक्त कार्रवाई में सहयाक अभियंता के तीन विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई. अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी के मुताबिक, ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन और अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार सहायक अभियंता कमल मीणा और उसकी पत्नी पर अनेक परिसम्पत्तियां अर्जित करने की सूचना है, जो उनकी वैध आय से आनुपातिक रूप से कहीं अधिक है. आरोपी सहायक अभियंता द्वारा अपनी अवैध आय को कोटा, जयपुर, केशोरायपाटन, बूंदी में आवासीय, व्यावसायिक भूखण्डों, फ्लैटों और म्यूचअल फण्ड, इन्श्योरेन्स आदि में निवेश की सूचना मिली है.

आरोपी के ठिकानों से कीमती चीजें बरामद
आरोपी और उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब 29 आवासीय एवं कृषि भूखण्डों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. जिनकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपयों में आंकी जा रही है. आरोपी के घर और बैंक लॉकरों से भी करीब 37 तोला स्वर्ण आभूषण, 1 किलो 500 ग्राम चांदी और नगदी बरामद हुई है. अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि एसीबी उप महानिरीक्षक डॉ. रवि के निर्देशन में एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान जारी है, जिसमें और अधिक परिसम्पत्तियों का पता चलने की संभावाना है. आरोपी के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया गया और मामले में अग्रिम जांच की कार्रवाई की जा रही है.  

मृतक इंजीनियर के बेटे ने लगाए थे आरोप
रिवर फ्रंट पर बनाए गए घंटे को लेकर भी यूआईटी पर आरोप लगाए गए थे. मृतक इंजीनियर देवेन्द्र आर्य के बेटे धनंजय आर्य ने आरोप लगाया था कि मोल्ड बॉक्स से घंटी निकालते समय हादसा हुआ था. जिसमें कांट्रेक्टर इंजीनियर देवेंद्र आर्य और उनके सहयोगी छोटू की मौत हो गई थी. इस मामले में यूआईटी अधिकारी लगातार घंटे को जल्दी खोलने के लिए दबाव बना रही थे. धनंजय का आरोप था कि अधिकारी चुनाव से पहले घंटी खोलने का दबाव बना रहे थे. 

'इंजीनियर की मौत सिर्फ एक हादसा'
हालांकि एक्सईएन कमल मीणा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रेशर बनाने की बात झूठी है. कांट्रेक्ट के अनुसार साल 2022 में ही काम पूरा होना था, लेकिन देवेंद्र आर्य ने काम में देरी की. कुछ बॉक्स दिवाली के पहले ही हटा दिए गए थे. बाकी बॉक्स दिवाली के बाद हटाने को कहा था. उन्होंने इंजीनियर देवेंद्र आर्य और उनकी सहयोगी के मौत के लेकर कहा कि यह केवल एक हादसा था.

ये भी पढ़ें: 

Bharatpur: चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को 1 साल की सजा, 55 लाख का जुर्माना भी लगा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget