एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के खिलाफ करा रहे थे वर्कशॉप, खुद करने लगे वसूली, ACB के एडिशनल SP की जानें करतूत

Rajasthan News: जयपुर में एसीबी ने रिश्वतखोरी के मामले में ASP समेत दो दलालों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एएसपी कार्रवाई के नाम पर बजरी माफियाओं और सरकारी अधिकारियों से वसूली करते थे.

Rajasthan Latest News: राजस्थान के जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपने ही एडिशनल एसपी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. एडिशनल SP की गिरफ्तारी सरकारी अफसरों, कारोबारियों और ठेकेदारों से दलालों के जरिए डरा-धमका कर अवैध पैसे वसूली करने के मामले में हुई है. हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही एडिशनल एसपी भ्रष्टाचार पर हुई एक ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल हुए थे, जिसे वो खुद आयोजित कर रहे थे. वह जल्द ही रिटायर होने वाले थे.

एसपी सुरेंद्र शर्मा सवाई माधोपुर में तैनात थे और इन दिनों जयपुर मुख्यालय से जुड़े हुए थे. सोमवार शाम उन्होंने मुख्यालय में एक ट्रेनिंग वर्कशॉप में हिस्सा लिया, जो घूसखोरों को पकड़ने के लिए रखी गई थी. उसी समय एसीबी ने उनके लिए काम करने वाले दो दलालों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से बड़ी रकम मिली. वर्कशॉप खत्म होने के दो घंटे बाद एसीबी ने सुरेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

सरकारी कर्मचारियों से भी करते थे वसूली

एसीपी मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र शर्मा दो दलालों के माध्यम से लोगों को डरा-धमका कर उनसे वसूली करते थे. शराब और खनन के काम में लगे हुए व्यापारियों को डराते-धमकाते थे. इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार में शामिल होने के सबूत होने का दावा कर उनसे भी वसूली किया करते थे.

पुलिस के अधिकारियों से भी वसूली की बात सामने आई है. 'सर्जिकल स्ट्राइक' के नाम पर भी वसूली की गई थी. लोगों को डरा धमका कर कहते थे कि दलालों की बात मान लो, नहीं तो सर्जिकल स्ट्राइक हो जाएगी.

एंटी करप्शन ब्यूरो ने तमाम तथ्य सामने आने के बाद ही उसके ASP समेत दो दलालों को गिरफ्तार किया. इस मामले में पिछले दो महीने से एसपी के फोन रिकॉर्डिंग समेत तमाम गोपनीय तरीके से जांच चल रही थी. तीनों की गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget