एक्सप्लोरर

Rajasthan: ABVP के 75वें स्थापना दिवस पर राजस्थान यूनिवर्सिटी में बड़ा आयोजन, चार दिन तक शोभायात्रा समेत कई कार्यक्रम

ABVP Foundation Day Celebartion: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 75वां स्थापना वर्ष जयपुर में मनाया जा रहा है. इसके लिए कई कार्यक्रम चार दिन तक आयोजित किए गए हैं.

ABVP Foundation Day Celebartion: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अपना स्थापना दिवस मना रहा है. इसके लिए कुल चार दिन तक कार्यक्रम हो रहे हैं. राजस्थान विवि में 9 जुलाई को स्वच्छता अभियान चलाया गया और 12 जुलाई तक लगातार कार्यक्रम होंगे. इसके लिए हर दिन का कार्यक्रम तय किया जा चुका है. राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष भारत भूषण यादव का कहना है कि इस वर्ष विवि में कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं. चार दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा. इस दौरान कई कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा भी किये जा रहे हैं.

वहीं, विवि के इकाई मंत्री रोहित मीणा ने बताया कि पूरे परिसर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही सैकड़ों पौधे भी लगाए गए हैं, जिसे लेकर यहां के छात्रों में खूब उत्साह है. विवि को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है. 10 जुलाई को दोपहर एक बजे शोभायात्रा, 11 जुलाई को हुनरबाज कार्यक्रम और 12 को पेन और कापी वितरण संगोष्ठी होगी. 

कब हुई थी ABVP की स्थापना?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 9 जुलाई 1949 को स्थापना हुई थी. इसलिए 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह 75वां वर्ष है. मगर, पिछले साल से 1 वर्ष से विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर विद्यार्थियों के मध्य व समाज के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं. विद्यार्थी परिषद राजस्थान की विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया और परिसर में सफाई का अभियान चलाया है.

यहां भी हो रहा है कार्यक्रम 

इस दौरान जयपुर महानगर के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में संगोष्ठी, पेंटिंग प्रतियोगित, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन हो रहा है. इसके साथ ही जयपुर महानगर ने भी 1000 पौधेलगाने का संकल्प लिया है. इसका शुभारंभ संस्कृत कॉलेज पोद्दार कॉलेज से किया गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आर्टिकल राइटिंग कंपटीशन जयपुर महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी की विजय संकल्प बैठक से पहले पार्टी के दिग्गजों ने त्रिनेत्र गणेश के किए दर्शन, सीपी जोशी ने कही ये बड़ी बात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget