एक्सप्लोरर

अलवर में छात्रा का रिश्तेदार ने नहाते हुए बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाता रहा हवस का शिकार

Alwar News: अलवर जिले से एक बीए की छात्रा से रिश्तेदार ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया. जिसको लेकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अलवर जिले से एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. बीए में पढ़ने वाली छात्रा का उसी के रिश्तेदार ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी रिश्तेदार छात्रा को ब्लैकमेल कर उसे अलग-अलग जगह ले जाकर रेप करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

2 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका रिश्तेदार करीब 2 साल से उसे हवस का शिकार बना रहा है. 22 अप्रैल 2022 को उसके घर में शादी थी तो इस दौरान शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी वहां आया था. रिश्तेदार ने चोरी छुपे नहाते हुए छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया.

इसके बाद वो छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बलात्कार करता रहा. इसके साथ ही आरोपी ने छात्रा को किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी.

होटल में कई बार छात्रा से किया दुष्कर्म
9 अप्रैल 2024 को जब छात्रा अपने घर से पढ़ने के लिए जा रही थी तो आरोपी अपने दोस्तों के साथ आया और उसका अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया. इस दौरान कार में आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड्र ड्रिंक पिलाई. जिससे छात्रा बेहोश हो गई. जिसके बाद आरोपी उसे दिल्ली और गाजियाबाद लेकर गया वहां उसने छात्रा से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए.

आरोपी रिश्तेदार इसके बाद छात्रा को जयपुर में राधा पैलेस नाम के होटल में लेकर पहुंचा जहां कमरे में उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया. 25 अप्रैल को आरोपी छात्रा को होटल के कमरे में छोड़कर कही बाहर चला गया और गलती से अपना मोबाइल वहीं भूल गया. इस दौरान छात्रा ने अपने परिजनों को फोन पर सारी घटना बताई. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद परिजन होटल पहुंचे और लोकलाज की वजह से चुपचाप छात्रा को अपने घर ले गए. जिसके बाद छात्रा पुलिस में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई. मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रेमलता का कहना है कि छात्रा ने अपने रिश्तेदार पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार के 6 महीने पूरे, लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी चुनौतियां, उपचुनाव से पहले होंगे बड़े ऐलान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget