एक्सप्लोरर

Udaipur: 15 करोड़ के उपकरण से अरावली की पहाड़ियों पर 'अग्नि स्नान' होगा काबू, प्रस्ताव की मंजूरी का इंतजार

Udaipur News: अरावली की पहाड़ियों पर लगी आग अभी परंपरागत तरीकों से बुझाई जाती है. अब 15 करोड़ के आधुनिक उपकरणों की मदद ली जाएगी. प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है.

Aravalli Mountain Range: अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे बड़ी समस्या गर्मियों के मौसम में आग लगने की है. बारिश में हरियाली की चादर ओढ़ी अरावली की पहाड़ियां गर्मियों में 'अग्नि स्नान' करती हैं. अगलगी से जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों पर संकट आता है और वन संपदा को भी नुकसान होता है. अब आग से बचाव के लिए उदयपुर प्रशासन ने कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 करोड़ रुपए की बजट घोषणा की थी. प्रस्ताव बनाकर वन विभाग ने राजधानी भेज दिया है. कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि जंगलों की आग से बड़ी संख्या में वन्य जीव झुलस जाते हैं और कई छोटे-बड़े वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है. उन्होंने कहा कि जैव विविधता वाले वनों की प्राकृतिक संपदा को भी बड़ा नुकसान होता है. जंगलों की आग को बुझाने के लिए आवश्यक संसाधनों को तैयार रखते हुए टीमों का गठन किया जाए. आग लगने पर हर कार्मिक सतर्क रहे और इस बारे में ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाए. 

एफएसआई से आता है आग का अलर्ट

डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि जिले में 300 स्कवायर फीट से अधिक की आग किसी भी वन क्षेत्र में लगने पर देहरादून स्थित फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) से तत्काल वन नाका प्रभारी, फोरेस्टर और डीएफओ तक अलर्ट आ जाता है. अ लर्ट के बाद आग बुझाने की कार्रवाई की जाती है. उन्होंने आगे बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए फायर लाइन बनाकर संबंधित वन क्षेत्रों में फायर वॉचर्स भी लगाए गए हैं. इसके अलावा उदयपुर संभाग के जंगलों की आग को बुझाने के लिए आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण प्रोजेक्ट के तहत वन विभाग ने 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है. प्रोजेक्ट की स्वीकृति होने पर संभाग के जंगलों की आग बुझाने के लिए आधुनिक उपकरण प्राप्त होंगे.

आधुनिक उपकरणों की ली जाएगी मदद

आग बुझाने के लिए वन विभाग कार्मिकों और संबंधित ग्रामीणों को आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षित भी करेगा. डीएफओ मुकेश सैनी ने बताया कि प्रोजेक्ट में उपकरण के साथ ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का प्रस्ताव भी है. ग्रामीण, एनजीओ सहित कर्मचारियों को बताया जाएगा कि जंगल और पहाड़ी की आग को काबू कैसे किया जा सकता है. इसके अलावा उपकरण में ब्लोवर, कटर, वाटर टैंक, गन, फायर वॉच टावर हैं. जानकारों का कहना है कि पहाड़ियों और जंगलों में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल है. तेज हवा के साथ आग आगे बढ़ती जाती है. फिर भी उपकरण और ट्रेनिंग सेंटर से कुछ फायदा मिलेगा.

​RBSE Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget