एक्सप्लोरर

गोरखपुरः रेलवे ने लॉकडाउन के वक्त का यूं उठाया फायदा, महिलाओं के लिए शुरू की ये खास सेवा

गोरखपुर में रेलवे मुख्यालय की सुरक्षा बल की महिला प्रशिक्षुओं ने मिशन शक्ति के तहत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया.

गोरखपुर। पूर्वोत्‍तर रेलवे के गोरखपुर मुख्‍यालय पर रेलवे सुरक्षा बल, जोनल प्रशिक्षण केन्‍द्र से आरपीएफ की महिला प्रशिक्षुओं ने आज 'मिशन शक्ति' के तहत पुलिस स्‍मृति सप्‍ताह में 'रन फॉर यूनिटी' और 'रूट मार्च' कर अपनी ताकत का अहसास कराया. इसके साथ ही लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को भी जागृत किया. 21 अक्‍टूबर को 'पुलिस स्‍मृति दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इस बार 21 से 31 अक्‍टूबर पु्लिस स्मृति सप्ताह मनाया जा रहा है. इन 10 दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है.

सोमवार को सैयद मोदी रेलवे स्‍टेडियम में महिला प्रशिक्षुओं का आईजी आरपीएफ अतुल कुमार श्रीवास्‍तव ने उत्‍साहवर्धन किया. उन्‍होंने कहा कि 21 अक्‍टूबर को पुलिस स्‍मृति दिवस के रूप में मनाते हैं. 21 अक्‍टूबर 1959 को हमारे सीआरपीएफ के जवान चाइनीज आर्मी से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे. तभी से हर वर्ष 21 अक्‍टूबर को पुलिस स्‍मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है.

आईजी आरपीएफ अतुल कुमार श्रीवास्‍तव ने कहा कि इस वर्ष से 21 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर तक शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए अलग-अलग गतिव‍िधियां की जा रही हैं. हम शहीद पुलिस‍कर्मियों के घर जाते हैं. उनके स्‍कूल-कालेज और अन्‍य जगहों पर जाते हैं. डिबेट्स करते हैं. अपने ट्रेनीज और स्‍टाफ को उनके योगदान के बारे में बताते हैं. आज हमने रूट मार्च, रन फॉर यूनिटी के तहत कराया है.

लॉकडाउन ने दिया प्लानिंग का वक्त गौरतलब है कि ट्रेनों का संलचन शुरू होने के साथ ही महिला और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काफी होमवर्क किया गया है. आईजी अतुल कुमार ने बताया कि जबलॉक डाउन का पीरियड शुरू हुआ तो इस दौरान काफी समय मिल गया. सभी ट्रेन बंद हो गई थीं. बड़े स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लोगों की मॉनिटरिंग हो रही थी. इस दौरान प्‍लानिंग का मौका मिला. अब लोगों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है और प्रोटोकॉल के तहत बैठाया जा रहा है.

'मेरी सहेली' हेल्पलाइन की शुरुआत आईजी अतुल कुमार ने कहा कि लॉकडाउन में प्लानिंग कर रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मेरी सहेली हेल्पलाइन अभियान की शुरुआत की. इसके तहत रेलवे में जहां भी कोई महिला अकेले यात्रा कर रही हैं, उन्हें सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है. साथ ही हेल्पलाइन के बारे में भी बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः

देहरादूनः सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बढ़ा, अब फिर से कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन आगराः 30 घंटे बाद कुएं से सकुशल मिली लापता किशोरी, लोग बोले- जाको राखो साइयां, मार सके न कोए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget