एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह का सरेंडर या गिरफ्तारी? सीएम भगवंत मान ने दिया बड़ा जवाब

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी और सरेंडर के बीच कन्फ्यूजन को सीएम मान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि उन्हें रात को ही अमृतपाल के रोड़े गांव पहुंचने की जानकारी मिल गई थी.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर खूब चर्चाएं चलीं कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है या फिर सरेंडर किया है? इसको लेकर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आईं. अमृतपाल समर्थकों की तरफ से कहा गया कि उसने खुद सरेंडर किया है तो पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी हुई. लेकिन अब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने खुद इस कन्फ्यूजन को दूर करते हुए बड़ा बयान दिया है.

'पुलिस को रात में जाने से रोका'

एक इंटरव्यू के दौरान सीएम मान ने कहा कि अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पल-पल की अपडेट उनके पास आ रही थी. अमृतपाल के रोड़े गांव पहुंचने की जानकारी उन्हें रात को ही हो गई थी. लेकिन उनकी तरफ से पुलिस को रात को रोड़ गांव जाने से रोका गया, क्योंकि वो अगर ऐसा ना करते तो अमृतपाल उनके हाथ नहीं आता. सीएम मान ने कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में जाने के लिए कहा था.

गुरुद्वारे के अंदर पुलिस की एंट्री रोकी

सीएम मान ने आगे बताया कि जब अमृतपाल के रोड़े गांव के गुरुद्वारे में पहुंचने की सूचना उन्हें मिली तो उनकी तरफ से पुलिस को गुरुद्वारे के अंदर जाने से मना किया गया. साथ ही कोई भी गोली चलाने से भी मना किया गया. इसके बाद अमृतपाल को मैसेज भेजा गया कि वो अब भागकर कहीं नहीं जा सकता, जिसके बाद अमृतपाल खुद गुरुद्वारे से बाहर आया और पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई. सीएम मान ने कहा कि आप इसे अब सरेंडर या गिरफ्तारी कुछ भी कह सकते है.

अजनाला हिंसा पर भी दी प्रतिक्रिया

सीएम मान का अजनाला हिंसा को लेकर भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से ही अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर कार्रवाई के लिए मना किया गया था. क्योंकि उन्हें जानकारी मिल गई थी कि अमृतपाल और उसके समर्थक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर थाने पर हमला कर रहे है. ऐसे में गुरु साहिब की बेअदबी ना हो जिसको देखकर पुलिस को उनपर कार्रवाई से रोका गया था. पुलिसकर्मी पीटते रहे लेकिन किसी ने भी पलटकर उस वक्त जवाब नहीं दिया. 

यह भी पढ़ें: Jalandhar Bypoll: जालंधर में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 2 दिन तक बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget