एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: 36 दिनों से फरार चल रहा अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, जानें अब तक वारिस पंजाब दे संगठन के कितने लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

Amritpal Singh: वारिस पंजाब दे के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमृतपाल सिंह को  मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया.

Amritpal Singh Arrested: वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार में ले लिया है. अमृतपाल सिंह को  मोगा (Moga) के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया. पंजाब पुलिस ने ये जानकारी दी.  18 मार्च से वो फरार चल रहा था. पुलिस पिछले 36 दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रही थी. उसकी पत्नी किरणदीप कौर को भी अमृतसर एयरपोर्ट 21 अप्रैल को पुलिस ने रोका था.

पुलिस इस मामले में कई लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक अमृतपाल सिंह के चाचा समेत वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े 100 लोगों को गिरफ्तार कर  चुकी है. इससे पहले दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह,  हरजीत सिंह के खिलाफ सख्त कानून लागू किया गया है, जिन्हें असम में डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

इसके अलावा पपलप्रीत सिंह, जोगा सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जोगा सिंह को पीलीभीत से गिरफ्तार किया था.

#AmritpalSingh arrested in Moga, Punjab.

Further details will be shared by #PunjabPolice

Urge citizens to maintain peace and harmony, Don't share any fake news, always verify and share.

— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 23, 2023

">

पुलिस स्टेशन पर किया था हमला

पंजाब पुलिस ने पिछले महीने बड़े स्तर पर वारिस पंजाब दे संगठन के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया था. पंजाब पुलिस के चलाए इस अभियान में वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े लोगों पास से  बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए थे. इस दौरान पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह की तलाश में भी जुटी हुई थी.बता दें इस साल फरवरी महीने में वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह के हथियारों से लैस समर्थकों ने अजनाला में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था.

अजनाला में पुलिस स्टेशन पर किया था हमला

इस मामले में अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके 25 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल सिंह, लवप्रीत सिंह और पांच अन्य लोगों के अलावा 20 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था.

Waris Punjab De: 36 दिन तक की बचने की कोशिश, बदले भेष, मोटरसाइकिल से हुआ फरार.... अब इस तरह पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget