एक्सप्लोरर

SAD-BJP alliance: शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में फिर गठबंधन! हरसिमरत बादल फिर बन सकती हैं मंत्री, बैठकों का दौर जारी

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच गठबंधन के बाद सांसद हरसिमरत कौर बादल को फिर मोदी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है.

Punjab News: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियां बड़े जोर-शोर से चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं. इसी बीच पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बीजेपी (BJP) के बीच गठबंधन हो सकता है. बेशक बीजेपी के कुछ स्थानीय नेता इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इससे खुश है.

शिरोमणि अकाली दल का रुख भी बीजेपी के प्रति नरम हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय हो गया है. दोनों पार्टियों के बीच सीटों के फॉर्मूले से लेकर चुनावी रणनीति तक सब कुछ तय हो चुका है. अब सिर्फ गठबंधन की घोषणा का इंतजार है. हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

हरसिमरत बादल बन सकती है मंत्री

एबीपी न्यूज की सहयोगी वेबसाइट एबीपी सांझा पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार, अगर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन होता है तो मोदी कैबिनेट एक बार फिर से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल को शामिल किया जा सकता है. गठबंधन के ऐलान के बाद ही मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस नए विस्तार में अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल को दोबारा मोदी कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

बीजेपी ने की गठबंधन की पहल

सूत्रों के मुताबिक इस बार गठबंधन की पहल अकाली दल नहीं बल्कि बीजेपी कर रही है. इसका मुख्य कारण विपक्षी दलों का महागठबंधन बताया जा रहा है. बेशक बीजेपी दावा कर रही है कि विपक्ष का महागठबंधन उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, लेकिन अंदरुनी हकीकत ये है कि बीजेपी अपने से टूट चुके दलों को फिर से एक करने की कोशिश कर रही है. पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन भी इसी रणनीति का हिस्सा है.

बादल ने दिल्ली में डाला डेरा

सूत्रों के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है. गठबंधन की शर्तें तय करने के लिए वह वहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. इस बीच यह भी चर्चा है कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल 5 जुलाई को पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वे नए गठबंधन की नई शर्तों को फिर से पदाधिकारियों के सामने रखेंगे और उनकी राय लेंगे. इसके बाद सुखबीर बादल ने 6 जुलाई को शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी की बैठक बुलाई है. पदाधिकारियों की बैठक में जो भी बातें सामने आएंगी उस पर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होगी. इस बीच यह भी पता चला है कि पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक तो महज एक बहाना है. पार्टी ने गठबंधन से जुड़े सारे अधिकार पहले ही सुखबीर बादल को दे दिए हैं.

दोनों में सीटों का फॉर्मूला तय

इस बीच यह भी पता चला है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने जो सीट फॉर्मूला तय किया है, उसमें बीजेपी ने नए गठबंधन में अपना कद बढ़ा लिया है और शिरोमणि अकाली दल का कद घटा दिया गया है. पुराने गठबंधन में 10 से 3 का फॉर्मूला हुआ करता था लेकिन पता चला है कि ये फॉर्मूला 8 से 5 का हो गया है. बीजेपी 5 और अकाली दल 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें: गठजोड़ की राजनीति में फिट बैठने वाले जाखड़ को 1 साल में ही मिली पंजाब BJP की कमान, क्या चुनाव में मिल पाएगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget