एक्सप्लोरर

Panipat Gang Rape Case: पानीपत गैंगरेप मामले में सीन री-क्रिएट, महिलाओं की थम गई जुबां, खौफनाक मंजर याद कर कांपने लगे हाथ-पांव

Panipat News: पानीपत जिले में तीन महिलाओं के साथ सामूहिक गैंगरेप और एक महिला की मौत मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले में मतलौडा थाना क्षेत्र में 3 महिलाओं से सामूहिक गैंगरेप के मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 3 महिलाओं से सामूहिक गैंगरेप और एक दूसरे डेरे में एक महिला की मौत के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. वहीं आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है. डीआईजी नाजनीन भसीन शुक्रवार देर शाम घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पहुंची. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से बातचीत भी की. 

‘महिलाओं की थम गई जुबां’ 
गैंगरेप का शिकार तीनों महिलाएं शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंची. पुलिस के बाद जब मजिस्ट्रेट के सामने महिलाओं ने अपनी दर्द भरी कहानी बताई तो उनकी जुबां थम गई और खौफनाक मंजर याद कर हाथ व पांव कांपने लगे. 

बदमाशों की पहचान जानने के प्रयास में जुटी पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत शुक्रवार को दिनभर मतलौडा थाने में ही डटे रहे. पुलिस की टीमें दोनों डेरों पर दो बार पहुंची. इस दौरान पुलिस ने पीड़ितों से बदमाशों की पहचान जानने का प्रयास किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिलाओं से बातचीत के दौरान आरोपियों का हुलिया जाना गया है ताकि उनका स्कैच बनवाया जा सके. वहीं मामले को लेकर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. संभावना है कि महिला आयोग की टीम भी जल्द ही पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंच सकती है. 

जांच के लिए एसआईटी का गठन
डेरों में लूट और गैंगरेप के मामले में डीएसपी कृष्ण कुमार एसआईटी का गठन किया है. इसके अलावा 15 और टीमों में करीब 150 पुलिसकर्मियों को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया है. घटना को लेकर पड़ोसी जिलों और राज्यों की मदद भी ली जा सकती है. वहीं पुलिस की तरफ से गांव में पुराने आपराधिक मामलों में शामिल लोगों की भी सूची निकलवाई गई है. पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी है. पानीपत एसपी अजीत सिंह शेखावत का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: सोनीपत में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget