एक्सप्लोरर

Shambhu Border: '22 जुलाई को दिल्ली में....', किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताई आगे की रणनीति

Shambu Border Protest: पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसान बीते पांच महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक वीडियो संदेश जारी कर बड़ी जानकारी दी है.

Punjab News: शम्भू बॉर्डर (Shambhu Border) पर चल रहे किसानों के धरने पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने कहा कि हमने सीमा बंद नहीं किया बल्कि हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने किया है. हम जब तक मोर्चे की मांग पूरी नहीं करवा लेते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. पंढेर ने बताया कि 22 जुलाई को नई दिल्ली में सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. 

सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''हमें यहां आए हुए पांच महीने और दो दिन हो गए हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं अब कोर्ट ने भी मान लिया है कि बॉर्डर को हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है. हरियाणा सरकार सिर्फ यह कहकर बरी नहीं हो सकती कि यह कानून-व्यवस्था का मामला है. हम जहां बैठे हैं वहां कानून-व्यवस्था का मसला नहीं है. यहां बहुत ही शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन चल रहा है.”

दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर लगाए गए अवरोधक को हटाने के निर्देश दिए थे. साथ ही हाइवे को ब्लॉक करने के हरियाणा सरकार के अधिकार पर भी प्रश्न उठाया था.

अंबाला एसपी कार्य़ालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
पंढेर ने आगे कहा, ''ये बात कहकर व्यापारियों का नुकसान कर रहे हैं. आम जनता का नुकसान कर रहे हैं. इसके लिए आपको जवाब देना होगा. हम एमएसपी कानून को लेकर 22 जुलाई को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं और वरिष्ठ विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही  17-18 जुलाई को (एसपी अंबाला के कार्यालय के बाहर) विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. मैं किसानों से बड़ी संख्या में हमारे साथ आने की अपील करता हूं.''

मांग मंगवाने तक जारी रहेगा धरना- पंढेर
किसान नेता ने आगे कहा, ''सीमा जब खुलेगे तब हमारी नीति क्या होगी, यह 16 जुलाई की पीसी में हम चंडीगढ़ में बताएंगे. देश-दुनिया के लोगों से अपील है कि वे किसानों का समर्थन करेंगे. जब तक मोर्चे की मांग पूरी नहीं करवा लेते. धरना जारी रखेंगे.''

ये भी पढ़ें- Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में मानसून की बेरुखी से बढ़ा तापमान, आखिर कब होगी बारिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget