एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest News: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले CM भगवंत मान- ‘डराना मोदी जी की फ़ितरत...’

Sanjay Singh Arrest: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब आप के नेताओँ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं डरने वाले नहीं.

Bhagwant Mann on Sanjay Singh Arrest: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की बुधवार को गिरफ्तारी की गई है. जिसको लेकर आप केंद्र सरकार पर हमलावर है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर (पूर्व में ट्वीटर पर) एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यहां पर जनता साथ न दे वहां पर ED के ज़रिए डराना मोदी जी की फ़ितरत बन गई है. लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं डरने वाले नहीं.

‘हम झुकेंगे नहीं, सत्य की जीत होगी’
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि ईडी द्वारा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं. वह संसद के अंदर और बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ तर्क की एक मजबूत आवाज रहे हैं.। भाजपा विरोधी पक्ष की आवाज को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर सकती है लेकिन हम झुकेंगे नहीं. सत्य की जीत होगी. 

‘ईडी को हथियार बना रही मोदी सरकार’
पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान ने भी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी लोकतंत्र पर दिल दहला देने वाले हमले को उजागर करती है! मोदी सरकार असहमति को दबाने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को कुचलने के लिए ईडी को हथियार बना रही है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एक खतरनाक खतरा है. यह खतरनाक प्रवृत्ति तत्काल ध्यान देने और प्रतिरोध की मांग करती है.

‘बदले की राजनीति कर रही बीजेपी सरकार’
पंजाब आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग की भी ईडी की रेड को लेकर प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार आप के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है. लेकिन, अभी तक किसी भी आप नेता के पास से एक पैसा भी नहीं मिला है.हमारे कई नेताओं को प्रताड़ित किया गया और गिरफ्तार किया गया. यह सब राजनीतिक प्रतिशोध है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: किसानों की धान खरीद का भुगतान ना होने पर कांग्रेस का हमला, भूपेंद्र हुड्डा ने खट्टर सरकार को घेरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget