एक्सप्लोरर

Punjab: संगरूर में मान सरकार ने मानी किसानों की मांग, 20 दिन से जारी धरना समाप्त

Sangrur Farmers Strike: पंजाब के संगरूर में हजारों की संख्या में किसान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के सामने धरना दे रहे थे. उनकी खराब फसलों का मुआवजा जल्द देने के साथ-साथ कई मांगें थीं.

Sangrur Farmers Protest: पंजाब (Punjab) की भगवंत मान सरकार (Mann Government) ने संगरूर (Sangrur) में धरने पर बैठे किसानों की मांगों को मान लिया है. इसी के साथ भारतीय किसान यूनियन उगराहां (BKU Ugrahan) ने धरना खत्म करने की घोषणा कर दी है. कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहां (Joginder Singh Ugrahan) समेत 5 नेताओं के साथ शुक्रवार को पटियाला (Patiala) के सर्किट हाउस में मीटिंग की. 

इस मीटिंग के बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों की सभी मांगों को लिखित रूप में मान लिया है. इसके बाद उन्होंने करीब 20 दिन से जारी अनश्चितकाल धरना 29 अक्टूबर को खत्म करने की घोषणा की. वहीं कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि किसान नेताओं के साथ विस्तार से बात हुई. किसानों की सभी मांगों पर सहमति बनी है. इसलिए किसान संगठनों की ओर से 29 अक्टूबर को संगरूर में सीएम आवास के सामने लगाया गया अब धरना उठा लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics : गृहमंत्रियों के चिंतन शिविर में शामिल हुए भगवंत मान, पंजाब के किसानों के लिए की यह मांग

जानिए क्या-क्या थी किसानों की मांग?
गौरतलब है कि किसान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने धरना दे रहे थे. किसान खराब फसलों का मुआवजा जल्द देने, भूजल और दरिया के पानी कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की जल नीति रद्द करने, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किसानों को मार्केट रेट के मुताबिक मुआवजा और तीस फीसदी उजाड़ा भत्ता देने, बड़ी कंपनियों का दूषित पानी धरती में जाने से रोकने और पानी डालने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे.

इसके अलावा किसान जमीन को समतल करने का हक छीनने वाला कानून रद्द करने, पराली की संभाल के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने, पराली को आग लगाने वाले किसानों पर सख्ती बंद करने के साथ-साथ धान की बिजाई पूरी तरह से बंद करने के लिए दूसरे फसलों पर एमएसपी देने और किसान मजदूरों पर दर्ज किए गए केस रद्द करने की भी मांग कर रहे थे, जिसे अब पंजाब सरकार ने मान लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget