एक्सप्लोरर

Sangrur By Election 2022: संगरूर उपचुनाव में वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 22 फीसदी से अधिक मतदान

Sangrur By Election: पंजाब में सत्तारूढ़ आप का गढ़ संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक 22.21 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई है.

Sangrur By Election 2022: पंजाब में सत्तारूढ़ आप का गढ़ संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 22.21 प्रतिशत मतदान हुआ. 1,766 मतदान केंद्रों पर कुल 15,69,240 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. 1,766 मतदान केंद्रों में से 296 संवेदनशील घोषित किए गए हैं. संगरूर लोकसभा का उपचुनाव भगवंत मान के इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है. फरवरी में धुरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतकर मान मुख्यमंत्री बने हैं.

आप ने मान के भरोसेमंद को चुनावी मैदान में उतारा

आप ने मान के विश्वासपात्र 38 वर्षीय गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है. दूसरी तरफ मौत की सजा पाए दोषी बलवंत सिंह राजोआना की पालक बहन 44 वर्षीय कमलदीप कौर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के टिकट पर मैदान में हैं. अन्य प्रमुख दावेदारों में बीजेपी के 72 वर्षीय केवल ढिल्लों और कांग्रेस के 40 वर्षीय दलवीर सिंह गोल्डी हैं. दोनों नेता पूर्व विधायक हैं. मान ने 2014 में संगरूर संसदीय सीट से पहला चुनाव 2.10 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी. उन्होंने शिअद उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढींडसा को हराया था.

Punjab News: पूर्व कृषि मंत्री का खुलासा- कांग्रेस की सरकार में हुआ था 1,178 करोड़ रुपये का घोटाला

संगरूर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना 26 जून को

2019 में, मान संसद में आप के अकेले सांसद थे और उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 1.1 लाख से अधिक मतों से हराया था. 2022 के विधानसभा चुनावों में, आप ने विधानसभा की 117 सीटों में से 92 का दावा करके प्रचंड जीत दर्ज की. संगरूर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में आप विधायकों ने रिकॉर्ड जनादेश के साथ जीत हासिल की. बता दें कि मतदान गुरुवार सुबह शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा. मतगणना 26 जून को होगी. उपचुनाव में विपक्ष ने बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा माहौल को चुनावी बना दिया था. 

Punjab News: लुधियाना में विधायक ने छापा मारकर कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा, अब हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget