एक्सप्लोरर

Punjab News: लुधियाना में विधायक ने छापा मारकर कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा, अब हुआ ये एक्शन

Punjab News: जमीन मामले में मेहरबान निवासी से माछीवाड़ा के कानूनगो ने 40 हजार रुपए सिश्वत मांगी है. मौके पर कानूनगो के जेब से 500-500 रुपए के नोट बरामद हुए हैं.

Punjab News: पंजाब के माझीवाड़ा में उप तहसील में तैनात कानूनगो बलजीत सिंह को समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने 15,000  रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है. माझीवाड़ा पुलिस ने कानूनगो को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.  विधायक  का तहना है कि मेहरबान निवासी रणमिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि गांव उधोवाल में उनकी जमीन है. माछीवाड़ा कानूनगो बलजीत सिंह ने जमीन की तकसीम व दाल वारंट के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी.

आरोप है कि कानूनगो ने इस मामले मे के लिए 25 हजार की डील फाइनल की थी. कानूनगो ने पहले 10,000 रुपये रिश्वत ली थी और बुधवार को जब 15,000 रुपये की बकाया राशि दिया गया था. शिकायतकर्ता ने दिए हुए 500-500 रुपये के नोटों की फोटो कापी पास रख ली थी.

विधायक ने ऐसा पकड़ा आरोपी
विधायक ने कहा कि रणमिंदर सिंह ने माछीवाड़ा सब-तहसील के कानूनगो को बकाया 15,000 रुपये का रिश्वत दी तो  वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कानूनगो की जेब से रिश्वत के 15 हजार रुपये बरामद कर लिया. उन्होंने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने मंत्री को बख्शा नहीं है, इसलिए लोगों से रिश्वत मांगने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा.

दयालपुरा ने लोगों से कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी उनसे रिश्वत की मांग करता है तो वह सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कंप्लेन करें. उप-तहसील में छापेमारी के बाद हंगामा हुआ और मौके पर डीएसपी समराला हरविंदर सिंह खहिरा व थाना मुखी विजय कुमार मौके पर पहुंचे और बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

Punjab Weather Forecast Today: पंजाब में आज से मौसम रहेगा साफ, जानें- मानसून के आने को लेकर क्या है ताजा अपडेट

Haryana Municipal Election Results 2022 Highlight: हरियाणा नगर निकाय चुनाव में BJP-JJP गठबंधन का 25 सीटों पर कब्जा, AAP और इनलो की एक-एक सीट पर जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget