एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: 'केंद्र सरकार ने नहीं दी रिपब्लिक डे परेड में पंजाब की झांकी की इजाजत', CM मान का आरोप

Republic Day 2024 Parade: सीएम भगवंत मान ने कहा है कि इस बार पंजाब सरकार से पूछा गया था कि पंजाब अपनी झांकी लाएगा या नहीं. 4 अगस्त को झांकी की इच्छा व्यक्त करते हुए केंद्र को चिट्ठी लिखी गई थी.

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकी की इजाजत नहीं दी है. बीजेपी शासित प्रदेशों को ज्यादा तरजीह दी गई है. 26 जनवरी की परेड का भी भगवाकरण कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "इस बार पंजाब सरकार से पूछा गया था कि क्या पंजाब अपनी झांकी लाएगा या नहीं. हमने अगस्त 4 को झांकी की इच्छा व्यक्त करते हुए चिट्ठी केंद्र सरकार को लिखी थी. हमने तीन डिजाइन भेजे थे. एक थी पंजाब की कुर्बानियां और शहादतों का इतिहास, दूसरी- माई भागो फर्स्ट लेडी वॉरियर ऑफ इंडिया और तीसरी पंजाब की अमीर विरासत और इतिहास. तीन मीटिंग केंद्र सरकार के नुमाइंदों से इसे लेकर हुई. पिछले 26 जनवरी को भी पंजाब की झांकी नहीं थी. वहीं इस बार भी पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है. आज ही इसकी चिट्ठी हमें मिली है."

झांकी के लिए 20 राज्यों को दिया गया मौका- मान

सीएम मान ने आगे कहा, "पंजाब में शहाबजादों की शहादत के दिन चल रहे हैं. मुझे नहीं पता कि बीजेपी सरकार ने पंजाब के साथ एक और बड़ा भेदभाव करने के लिए ये दिन क्यों चुने. इस साल 26 जनवरी की तालिका से भी पंजाब को बाहर कर दिया गया है. हमारी तरफ से कई तरह की टेबलें भेजी गईं. इस साल गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए सिर्फ 20 राज्यों को मौका दिया गया. पंजाब और दिल्ली को इससे बाहर रखा गया है."

'भाजपाइयों को सिर्फ मोदी की तस्वीरें पसंद हैं'

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, "अब गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस का भी भाजपाईकरण हो गया है. भाजपाइयों को सिर्फ मोदी की तस्वीरें पसंद हैं, हमारे शहीदों की नहीं. मुझे डर है कि बीजेपी अब राष्ट्रगान से पंजाब का नाम हटा देगी. अब 2024 के चुनाव में पंजाब की जनता बीजेपी को दिखा देगी. अब हम गणतंत्र दिवस पर पंजाब में केंद्र की ओर से खारिज किए गए पोस्टर दिखाएंगे."

ये भी पढ़ें- Waris Punjab De: वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथियों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget