एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद घायल दोस्तों की बढ़ाई गई सुरक्षा, अस्पताल में चल रहा है इलाज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय मौजूद उसके दोनों दोस्तों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने इन दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी है.

पंजाब पुलिस ने दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के घायल दो दोस्तों की सुरक्षा बढ़ा दी है. ये दोनों दोस्त 29 मई को हुए हमले के वक्त कार के अंदर मौजूद थे. सूत्रों ने कहा कि वे घटना के अहम चश्मदीद गवाह हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला अपने दो दोस्तों गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत के साथ मानसा जिले के जवाहरके गांव जा रहे थे, जहां उनपर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी. जिसमें उनकी मौत हो गई, जबकि गाड़ी में मौजूद उनके 2 दोस्त बुरी तरह घायल हो गए.

फिलहाल दोनों दोस्तों का इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा हैं. उनमें से एक के हाथ में गोली लगी थी, जबकि दूसरे को जांघ पर गोली लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई. सूत्रों ने कहा कि जिस वार्ड में वे भर्ती हैं, वहां भारी पुलिस बल तैनात है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मौत से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा में कमी की थी, इस बात को लेकर पंजाब सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं. सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी मूसेवाला की हत्या को लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साध रही है.

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

नीरज बवाना गैंग ने दी बदला लेने की धमकी

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है, बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने कहा कि इसकी मौत बदला लेने के लिए की गई है. वहीं अब नीरज बवाना गैंग ने भी इस हत्या को लेकर बदला लेने की धमकी दी है. फेसबुक पर एक पोस्ट में बवाना गैंग की तरफ से लिखा गया है कि मूसेवाला अपना दिल का भाई थी और इस हत्या में शामिल होने वाले एक-एक शख्स के बदला लिया जाएगा. 

Sidhu Moose Wala की हत्या ने पंजाब के पुराने घावों को कुरेद दिया, पहले भी कई कलाकारों का हुआ है मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget