एक्सप्लोरर

Mohali Attack: मोहाली ग्रेनेड हमले में इस्तेमाल किया गया लांचर बरामद, DGP ने कही ये बात

Mohali Intelligence Building Attack: मोहाली में खुफिया विंग मुख्यालय पर रॉकेट ग्रेनेड दागने में इस्तेमाल किया गया लांचर बरामद कर लिया गया है.

Mohali Intelligence Building Attack: पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि मोहाली में खुफिया विंग मुख्यालय पर रॉकेट ग्रेनेड दागने में इस्तेमाल किया गया लांचर बरामद कर लिया गया है. इसके अलावा इस मामले में कई संदिग्धों को पकड़ा गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में माहौल खराब करने वालों को ‘‘कड़ी से कड़ी’’ सजा दी जाएगी.

पुलिस महानिदेशक DGP वी. के. भावरा ने कहा कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा. मोहाली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, कि 'कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की गई है. हमले में इस्तेमाल किए गए लांचर को पुलिस ने बरामद कर लिया है और मामले में सभी सुरागों का बारीकी से पता लगाया जा रहा है.'

इससे पहले, मान ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक DGP वी. के. भवरा और खुफिया इकाई के शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां बैठक की पुलिस प्रमुख ने घटना की गहराई से जांच करने के आदेश दिए है. गौरतलब है कि मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिससे इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे.

इस घटना को एक बड़ी खुफिया विफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इस इमारत में राज्य की ‘काउंटर इंटेलिजेंस विंग’, विशेष कार्य बल और कुछ अन्य इकाइयों के कार्यालय हैं. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. राजनीतिक दलों ने इसे ‘‘परेशान करने वाली’’ और ‘‘चौंकाने वाली’’ घटना करार दिया है. मान ने बैठक के बाद कहा, ‘‘ मोहाली में कल हुई घटना के सिलसिले में मैंने डीजीपी और खुफिया इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक की है. सभी तथ्य सामने आ रहे हैं, कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और अन्य कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.’’

CM ने कहा पंजाब की शांति भंग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जो कोई भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. ’’मान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही और शाम तक चीजें अधिक स्पष्ट हो जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘‘ बहुत जल्द अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे.’’ इससे पहले, मान ने ट्वीट करके बताया था कि पंजाब पुलिस मोहाली में हुए धमाके की जांच कर रही है. मान ने ट्वीट किया था, ‘‘ पंजाब पुलिस मोहाली में हुए विस्फोट की जांच कर रही है. पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.’’

मामले को सुलझाने का हर प्रयास जारी

वहीं खुफिया विंग मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भावरा ने पत्रकारों को मोहाली में बताया कि एक प्रोजक्टाइल इमारत से टकराया था और उसमें जिस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया वह टीएनटी प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि जब वारदात हुई उस वक्त कमरे में कोई नहीं था. साथ ही डीजीपी ने कहा यह हमारे लिए एक चुनौती है और हम इस मामले को सुलझाने का हर प्रयास कर रहे हैं. इस सवाल पर कि क्या यह आतंकी हमला था और क्या इसमें खालिस्तानी कोण भी है तो भावरा ने कहा कि जो भी होगा जांच में सामने आ जाएगा और हम आपको इसकी जानकारी देंगे.

प्राथमिक जांच में दो लोगों के शामिल होने की बात आई सामने

उन्होंने कहा ''हमे सुराग मिले हैं और जल्द ही हम मामले का खुलासा कर देंगे.'' प्राथमिक जांच में दो लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है जो कार से आए थे और उन्होंने आरपीजी को इमारत पर दागा. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में हरियाणा के करनाल में पाकिस्तान से संबद्ध चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और पंजाब के तरन तारन जिले से 1.50 किलोग्राम आरडीएक्स (विस्फोटक) से भरा एक आईईडी बरामद हुआ था.इससे पहले, 24 अप्रैल को चंडीगढ़ की बुरैल जेल के पास एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद हुआ था.

AAP सांसद राघव चड्ढा ने हमले की निंदा की

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने इस घटना को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया और कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. राज्यसभा सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में धमाका उन ताकतों का कायरतापूर्ण कृत्य है, जो राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं. पंजाब सरकार इस घटना में शामिल लोगों को बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’’

राज्य की शांति के लिए खतरा

‘आप’ के एक अन्य सांसद संदीप पाठक ने कहा कि यह हमला बेहद निंदनीय है. पाठक ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला निंदनीय है. मैं हमले की कड़ी निंदा करता हूं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.’’ वहीं, विपक्षी दलों ने राज्य में आप सरकार पर निशाना साधा और मान को कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर ध्यान देने को कहा. कांग्रेस विधायक एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमले की यह घटना चिंताजनक है और यह राज्य की शांति के लिए खतरा है.

तरन तारन जिले में भी मिला था आरडीएक्स

बाजवा ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई पर हमला चिंताजनक है. कुछ दिन पहले तरन तारन जिले में आरडीएक्स मिला था. पंजाब पहले ही बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना कर चुका है, हम पंजाब में बड़ी मशक्कत से स्थापित की गई शांति के साथ खिलवाड़ बर्दाशत नहीं कर सकते.’’ कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी मोहाली धमाके की निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मुख्यमंत्री को पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि खुफिया मुख्यालय की इमारत में धमाका चिंताजनक है और स्थानीय पुलिस द्वारा इसे ‘‘मामूली’’ बताए जाने पर भी उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया. मोहाली पुलिस ने सोमवार को कहा था कि मुख्यालय में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली है. शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ मुख्यमंत्री को पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है.’’

कंग ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. कंग ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में हुआ धमाका दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है. हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. किसी को भी शांति एवं सद्भाव के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. इससे पंजाब विरोधी ताकतों की घबराहट का अंदाजा लगाया जा सकता है.’’

ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget