एक्सप्लोरर

Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में गर्मी का कहर! बठिंडा-रोहतक में पारा 43 के पार, IMD ने जारी की चेतावनी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा में गुरुवार को गर्मी का प्रकोप दिखा. बठिंडा का तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की चेतावनी दी है.

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बीते दिन यानी गुरुवार (15 मई) को तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा.

पंजाब (Punjab) के दूसरे शहरों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. अमृतसर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, लुधियाना में 41.8 डिग्री और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरदासपुर का तापमान 41 डिग्री तो मोहाली में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

43 डिग्री तक तपी हरियाणा की भी धरती
हरियाणा में भी गर्मी ने कहर बरपाया है. रोहतक में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य के गर्म स्थानों में शामिल रहा. हिसार और नारनौल दोनों का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला में पारा 42.2 डिग्री और भिवानी में 42.7 डिग्री तक चढ़ा. करनाल भी गर्मी की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी गर्मी का असर देखने को मिला, जहां गुरुवार (15 मई) को तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

धूप में बाहर निकलने से बचें, पानी पीते रहें- IMD
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि मई माह में तापमान का इस स्तर तक पहुंचना सामान्य है, लेकिन लगातार कई दिनों तक अत्यधिक गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. किसानों और मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बदल सकते हैं स्कूलों के समय
इस प्रचंड गर्मी के कारण स्कूलों में समय में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. क्षेत्र में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget