एक्सप्लोरर

Punjab: सरकार ने संविदा कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, इतने हजार कर्मचारियों को एक साथ किया जाएगा नियमित

Punjab Cabinet : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तदर्थ, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कार्य प्रभारित और अस्थायी कर्मचारियों के कल्याण के लिए नीति को मंजूरी दी गई.

Punjab Contract Employees News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट ने राज्य के 14,417 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने को मंगलवार को मंजूरी दे दी. सरकार के इस फैसले के मुताबिक हर उस कर्मचारी को नियमित किया जाएगा, जो 10 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

14,417 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तदर्थ, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कार्य प्रभारित और अस्थायी कर्मचारियों के कल्याण के लिए नीति को मंजूरी दी गई. इसके साथ ही 14,417 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है.

13,000 कर्मचारी किए जा चुके हैं नियमित

प्रवक्ता ने कहा कि 13,000 अन्य कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही नियमित की जा चुकी हैं. 'ग्रुप सी' और 'ग्रुप डी' पदों पर नियुक्तियां पहले आसन्न आवश्यकताओं और सेवा की अनिवार्यताओं को पूरा करने के लिए अनुबंध या अस्थायी आधार पर की गई थीं. प्रवक्ता ने कहा कि इनमें से कुछ कर्मचारियों ने राज्य सरकार की सेवा में 10 साल या उससे अधिक का समय पूरा कर राज्य को अपना समय दिया है. लिहाजा, उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाना जरूरी था.

कर्मचारियों को मिलेगी सुरक्षा

प्रवक्ता ने कहा कि इन लोगों ने राज्य सरकार की लंबे समय तक सेवा की है. ऐसे में उन्हें इस स्तर पर कार्यमुक्त करना अनुचित होता. प्रवक्ता ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते और इन संविदा वाले या अस्थायी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य ने वर्तमान नीति तैयार की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसे कर्मचारी अनिश्चितता का सामना नहीं करें और उन्हें कार्यकाल की सुरक्षा प्रदान की जा सके.

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने जूनियर इंजीनियर-क्लर्क को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- 'सिर्फ 11 महीने में 26478 युवाओं को नौकरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget