एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री आशू की गिरफ्तारी पर बोले CM मान, कहा- 'प्रदेश में नहीं हो रही बदले की राजनीति'

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने विजिलेंस ब्यूरो की जांच का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ब्यूरो का उपयोग कर रही है.

Bharat Bhushan Ashu Arrested: पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सतर्कता ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में पंजाब के सीएम भागवंत मान ने कहा है कि "भारत भूषण आशु मामले पर कानून अपना काम करेगा. प्रदेश में बदले की राजनीति नहीं हो रही है. भ्रष्टाचार मामले में कानून अपना काम कर रहा है. आगे अन्होंने कहा भरत भूषण आशु में बहुत अहंकार था."

क्या है मामला
दरअसल पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया है. कांग्रेस की सरकार के पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है.

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा
लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो ने भारत भूषण आशु को लुधियाना से उस समय गिरफ्तार किया जब वह नाई की दुकान पर थे. इससे पहले आज पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने विजिलेंस ब्यूरो की जांच का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ब्यूरो का उपयोग कर रही है.

कांग्रेस ने आप पर लगाए आरोप
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सहित नेताओं ने आप सरकार पर दिल्ली में जांच एजेंसियों से ध्यान हटाने के लिए पंजाब में प्रतिशोध और विच-हंट में लिप्त होने का आरोप लगाया. अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि, "जब दिल्ली में वे (आप) उत्पीड़न और पीड़ित होने का रोना रो रहे थे, पंजाब में वे अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एक बदतर प्रकार के प्रतिशोध का सहारा ले रहे हैं."

PM Modi Punjab Visit: पीएम नरेंद्र मोदी का 24 अगस्त को पंजाब-हरियाणा का दौरा, अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 5 महीनों में 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से ज्यादा गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget