एक्सप्लोरर

पंजाब बाढ़: केंद्र से मदद पर सीएम भगवंत मान बोले, '12 हजार करोड़ को लेकर झूठ बोल रहे बीजेपी नेता'

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि एक महीने के भीतर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजे का वितरण शुरू किया जाएगा. दीपावली तक मुआवजा देने का कार्य संपन्न हो जाएगा.

पंजाब में बाढ़ राहत राशि पर केंद्र सरकार के ऐलान पर राज्य में घमासान मचा है. इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (12 सितंबर) को कहा कि राज्य को 12 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले हैं और आम आदमी पार्टी सरकार में राज्य को अब तक सिर्फ 1582 करोड़ रुपये SDRF से मिले हैं, जिसमें से 649 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. 

दरअसल पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था और 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के नेता 12 हजार करोड़ रुपये का झूठ बोल रहे हैं जबकि ये राशि राज्य को मिली ही नहीं है. 

अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सारे जिलों के डेप्युटी कमिश्नर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग हुई है, जिसमें हिदायतें दी गई हैं कि 30 से 40 दिनों में बाढ़ से हुए नुकसान की गिरदावरी (नुकसान के सर्वे) पूरी की जाए ताकि दिवाली से पहले प्रभावित लोगों को मुआवजा दे दिया जाए. गिरदावरी की रिपोर्ट के बाद लोगों को एक हफ्ते का समय आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया जाएगा. 

किसानों को लेकर क्या बोले सीएम?

पंजाब कैबिनेट ने किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ घरों को हुए नुकसान के लिए कम से कम 40 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा जबकि SDRF में मात्र 6800 रुपये का प्रावधान है. इसके अलावा पशुधन के हुए नुकसान के लिए 37500 प्रति पशु मुआवजा दिया जाएगा. 

राज्य में बाढ़ से 55 मौतें हुई हैं जिनमें से 42 को मुआवजा मिल चुका है. मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भी लगभग 48 करोड़ रुपये आए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी अधिकारी ने बाढ़ राहत कामों में सुस्ती की या कोई गलत काम किया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी. 

मान ने कहा कि विपक्षी दल बाढ़ जैसी आपदा में भी राजनीति कर रहे हैं और कहते हैं कि मुख्यमंत्री बाढ़ लेकर आए हैं तो क्या हिमाचल प्रदेश में बारिश भी मैंने ही कराई है. इसमें भी राजनीति करते हैं.  मान ने कहा कि जिन खेतों में मिट्टी भर गई है वहां डिसिल्टिंग के लिए जिला प्रशासन मशीनें मुहैया कराएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget