एक्सप्लोरर

Farmers Protest: पंजाब के अलग-अलग शहरों में किसानों का धरना प्रदर्शन, फसलों को हुए नुकसान का मांगा मुआवजा

Amritsar News: किसानों ने कहा कि जुलाई और अगस्त में आई बाढ़ से फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ. विरोध स्थलों से हटने से पहले किसानों ने संबंधित उपायुक्तों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

Punjab News: पंजाब में किसानों ने हाल में आई बाढ़ के दौरान फसलों को हुए नुकसान के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को कई जगहों पर धरना दिया. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान अमृतसर में एकत्र हुए और उचित मुआवजे की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. मोर्चा के प्रवक्ता बलकार सिंह दुधाला ने एक बयान में कहा कि, विभिन्न संगठन इसके बैनर तले एकत्र हुए. साथ ही मांग की कि पंजाब और केंद्र सरकार बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 1.68 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे.

किसानों ने खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से ऊपर उठी मिट्टी को समतल करने के लिए भी मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि वे बाढ़ के दौरान मारे गए हर जानवर के लिए एक लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा चाहते हैं. किसानों ने कहा कि जुलाई और अगस्त में आई बाढ़ से फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ. विरोध स्थलों से हटने से पहले किसानों ने संबंधित उपायुक्तों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. होशियारपुर में कई किसान संगठनों ने राज्य और केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर जिला प्रशासनिक परिसर के सामने तीन घंटे से अधिक समय तक धरना दिया.

सरकार पर लगाया बात न सुनने का आरोप
इनका नेतृत्व किसान कमेटी दोआबा पंजाब के महासचिव हरबंस सिंह संघा ने किया. सभा को संबोधित करने वाले सभी वक्ताओं ने किसानों की मांगों को अनसुना करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन तेज करने की भी चेतावनी दी. लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ों किसान एकत्र हुए और उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये. उन्होंने बाढ़ से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए विशेष पैकेज की मांग की.

ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में मादक पदार्थ-हथियारों की तस्करी के खिलाफ कांग्रेस-आप ने उठाई आवाज, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget