एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान सीजफायर: अमृतसर DC ने सुबह-सुबह जारी किए जरूरी निर्देश, कहा- 'हम अभी भी अलर्ट पर'

India Pakistan Ceasefire: पंजाब पुलिस ने जनता से अपील की है कि घबराएं नहीं और घरों के अंदर रहें. फिलहाल, सबकुछ ठीक है. बस सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Amritsar on Alert in India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान ने शनिवार (10 मई) की शाम सीजफायर का ऐलान कर दिया है. हालांकि, सतर्कता बरतते हुए पंजाब में अब भी रेड अलर्ट जारी है. अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अमृतसर में ब्लैकआउट खत्म हो गया है. इसको लेकर पुलिस ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. डीसी ने कहा, "हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं. अब सायरन बजेगा, जो रेड अलर्ट का संकेत देगा." 

डीसी ने लोगों से अपील की है, "कृपया अपने घर से बाहर न निकलें; घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. जब हमें हरी झंडी मिलेगी, हम आपको सूचित कर देंगे. कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें और कृपया घबराएं नहीं." अमृतसर DC ने रविवार सुबह 5.24 पर यह बयान जारी किया है. 

छत-बालकनी में जाना मना
वहीं, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने सुबह 4.39 पर जारी दिशा-निर्देश में कहा, "ज्यादा सावधानी बरतते हुए, कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें. सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं और घबराएं नहीं. हम आपको बताएंगे कि हम सामान्य गतिविधियां कब शुरू कर सकते हैं."

हेल्पलाइन नंबर जारी
इतना ही नहीं, अमृतसर पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. अमृतसर डीसी ने जानकारी दी कि किसी भी स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें: 
- सिविल कंट्रोल रूम - 01832226262, 7973867446; 
- पुलिस कंट्रोल रूम - सिटी 9781130666, ग्रामीण 9780003387

सीजफायर उल्लंघन के बाद फिर लागू हुआ था ब्लैकआउट
शनिवार, 10 मई की रात 9.00 बजे के करीब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर सरहद पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. इसके बाद अमतृसर सहित पंजाब के सभी बॉर्डर जिलों में अलर्ट जारी किया गया और दोबारा ब्लैकआउट लगा दिया गया. प्रशासन ने यह बात कंफर्म की थी अमृतसर में एयर बेस सहित किसी भी स्थान पर कोई हमला नहीं हुआ है, इसलिए अफवाहों से दूर रहें. 

यह भी पढ़ें: Ceasefire: भारत-पाक सीजफायर पर भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- 'हम अभी भी देश की रक्षा के लिए...'

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget