एक्सप्लोरर

Punjab: पटियाला में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से DSP की मौत, पड़ोसियों ने पुलिस को बताई ये बात

Patiala DSP Death: पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर घर पर ही थे, जब उनके पड़ोसियों ने देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनी. इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Patiala DSP Death: पंजाब (Punjab) में पटियाला (Patiala) के पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर (Gagandeep Singh Bhullar) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर को गोली लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह भुल्लर को जो गोली लगी है. वह लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी है. घटना पटियाला में नाभा (Nabha) के पॉश एरिया मॉडल रोड (Model Road) पर हुई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

कहा जा रहा है कि पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर घर पर ही थे, जब उनके पड़ोसियों ने बुधवार की देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनी. इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पटियाला के एसएसपी दीपक पारिक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाभा थाना कोतवाली को जांच के आदेश दिए. फिलहाल डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर के शव को सिविल अस्पताल शवगृह में रखा गया है. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Watch: अमृतसर में मोबाइल की दुकान में पुलिस अधिकारी से चली गोली, युवक जख्मी, अब हुए एक्शन

कैसे चली गोली?

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक डीएसपी की मौत उनकी सर्विस रिवॉल्वर से न होकर .32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने की वजह से हुई है. पटियाला के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने सबसे पहले सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि यह अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि गोली कैसे चली? पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है. साथ ही घटना में इस्तेमाल हुई रिवॉल्वर की जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget