एक्सप्लोरर

पंजाब कांग्रेस के नेताओं की विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से नहीं करवाई गई मुलाकात, राजा वडिंग ने कही ये बड़ी बात

Punjab Politics: चंडीगढ़ से फाजिल्का विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं की उनसे मुलाकात नहीं करवाई गई. आपको बता दें कि खेहरा के गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस आप पर हमलावर है.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज फाजिल्का में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से मिलने के लिए गए. लेकिन पुलिस ने उन्हें सुखपाल सिंह खेहरा से मिलने नहीं दिया. आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस के अन्य विधायक और पूर्व मंत्री फाजिल्का में आज विधायक खेहरा से मुलाकात के लिए पहुंचे थे. मुलाकात ना करवाने को राजा वडिंग ने गलत करार दिया है. 

उन्होंने कहा कि हम सभी चंडीगढ़ से अपने साथी को मिलने के लिए आए है लेकिन एसएसपी ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि उनकी मजबूरी है.  

खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर घिरी आप
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब कांग्रेस से घिरी नजर आ रही है. कांग्रेस कांग्रेस के मुखिया राजा वडिंग का खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर कल भी एक बयान सामने आया था उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई करार दिया था. साथ ही आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस गिरफ्तारी के जरिए सरकार मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है. हम सुखपाल खेहरा के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस लड़ाई को अंजाम तक जरूर पहुंचाएंगे.

बाजवा ने राज्यपाल से की मुलाकात
वहीं विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा गुरुवार शाम को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की. इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बाजवा ने कहा कि सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर सकती क्योंकि यह यूटी है. इसके लिए अगर चंडीगढ़ पुलिस की परमिशन की जरूरत होती है और अगर इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस से परमिशन नहीं ली गई तो पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. आपको बता दें कि 2015 के मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को पंजाब पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया था. 

यह भी पढ़ें: Haryana News: त्यौहारों के सीजन में गुरुग्राम में नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, जिला प्रशासन ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget